{"_id":"683528e8d1943375670b0183","slug":"satwik-chirag-pair-will-make-a-comeback-from-singapore-open-lakshya-and-pv-sindhu-will-also-pose-a-challenge-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Singapore Open: सिंगापुर ओपन से वापसी करेगी सात्विक-चिराग की जोड़ी, लक्ष्य और सिंधू भी पेश करेंगे चुनौती","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Singapore Open: सिंगापुर ओपन से वापसी करेगी सात्विक-चिराग की जोड़ी, लक्ष्य और सिंधू भी पेश करेंगे चुनौती
Tue, 27 May 2025 08:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 27 May 2025 08:22 AM IST
सार
विश्व की पूर्व नंबर एक जोड़ी सात्विक-चिराग ने पिछली बार मार्च में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में चुनौती पेश की थी। यह जोड़ी हालांकि चिराग की पीठ की चोट के कारण दूसरे दौर में ही हट गई थी।
विज्ञापन
चिराग-सात्विक
- फोटो : PTI
विस्तार
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी फिटनेस संबंधी चिंताओं को दूर करने के बाद मंगलवार से शुरू हो रहे सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सितारों से सजी भारतीय चुनौती की अगुआई करेगी। इस टूर्नामेंट के एकल वर्ग में एसएच प्रणय, लक्ष्य सेन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी पेश चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
मार्च के बाद दिखेगी भारतीय जोड़ी
विश्व की पूर्व नंबर एक जोड़ी सात्विक-चिराग ने पिछली बार मार्च में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में चुनौती पेश की थी। यह जोड़ी हालांकि चिराग की पीठ की चोट के कारण दूसरे दौर में ही हट गई थी। सात्विक की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वे सुदीरमन कप से भी नहीं खेल सके थे। इस साल की शुरुआत में मलयेशिया ओपन और इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे वाली यह भारतीय जोड़ी मलयेशिया के चूंग होन जियान और मुहम्मद हाइकल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

श्रीकांत नहीं लेंगे हिस्सा
पिछले सप्ताह मलयेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे किदांबी श्रीकांत इस टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगे। 2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय डेनमार्क के रासमस गेम्के के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेंगे। प्रणय पिछले साल चिकनगुनिया से जूझने के बाद लय हासिल करने की कोशिश में हैं।

लय में वापसी रहेगा सेन का लक्ष्य
लक्ष्य सेन शुरुआती दौर में लिन चुन-यी का सामना करके अपनी फिटनेस पर संदेह को दूर करना चाहेंगे। 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता अल्मोड़ा के 23 वर्षीय खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद इस सत्र में चार बार शुरुआती दौर से ही बाहर हो गए हैं। 23 साल के प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज भी मौजूदा सत्र में प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। वह महिला एकल में अनुभवी पीवी सिंधू अब भी वापसी की राह पर हैं। अपनी कोचिंग टीम में कई बार बदलाव करने के बाद बावजूद दो बार की ओलंपिक पदक विजेता के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखी है।