{"_id":"5b958b3d867a557ed0490fe4","slug":"sameer-verma-won-singles-title-in-hyderabad-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद ओपन: समीर ने एकल और सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता युगल खिताब","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
हैदराबाद ओपन: समीर ने एकल और सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता युगल खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
sameer verma
शटलर समीर वर्मा ने रविवार को हैदराबाद ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का एकल खिताब जीत लिया। पुरुष युगल में सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी चैंपियन बनीं। शीर्ष वरीय समीर ने फाइनल में मलयेशिया के सोंग जो वेन को आसानी से 21-15, 21-18 से मात दी।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग ने तीसरी वरीय इंडोनेशिया के अकबर बिनटांग और मो रेजा को 21-16,21-14 से पराजित किया। मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने इंडोनेशिया के ही अकबर व विनी ओकटाविना को 15-21,21-19, 25-23 से मात देकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन