इंडोनेशिया मास्टर्स: साइना नेहवाल ने जीता सिल्वर मेडल, भावुक ट्वीट किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल का इंडोनेशिया मास्टर्स में शानदार सफर फाइनल में थम गया जब महिला सिंगल्स के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने उन्हें मात दी। ताई जू यिंग इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने वाली चीनी ताइपे की पहली महिला शटलर बन गईं हैं। यिंग ने रविवार को फाइनल मैच में साइना नेहवाल को सिर्फ 27 मिनट में 21-9, 21-13 से हरा दिया।
साइना ने एक साल के बाद किसी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2017 में मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश किया था। तब वह इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थीं।
इस शिकस्त के साथ ही साइना का यिंग के खिलाफ रिकॉर्ड 5-9 हो गया है। वर्ल्ड नंबर-12 नेहवाल का रिकॉर्ड यिंग के खिलाफ इसलिए निराशाजनक माना जा रहा है क्योंकि चीनी ताइपे शटलर के खिलाफ उनकी लगातार सातवीं हार है।
हालांकि, सिल्वर मेडल जीतने के बाद साइना ने ट्वीट करके अपने कोच को धन्यवाद दिया। साइना ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'पोडियम पर काफी समय के बाद खड़े होकर अच्छा लगा। आप सभी की शुभकामनाओं और समर्थन के लिए शुक्रिया। एक साल के बाद फाइनल मुकाबला खेला। बहुत कुछ सीखने को मिला। गोपीचंद सर और टीम का भी शुक्रियाअदा करना चाहती हूं। अब और कड़ी मेहनत करने की जरुरत है।'
Played finals after one year of gap at the #IndonesiaMastersSuper500 .. Would like to thank Gopi Sir and the team for the support .. Need to work even harder 🙏🙏 pic.twitter.com/A1Gr8x6Y2R
— Saina Nehwal (@NSaina) January 28, 2018