{"_id":"5e31b9cb8ebc3e4b425e13a3","slug":"saina-nehwal-joins-bjp-but-big-task-is-to-qualify-for-tokyo-olympics-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीति के कोर्ट में कूदने वाली साइना की ओलंपिक राह हो रही मुश्किल, समय रहते करनी होगी वापसी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
राजनीति के कोर्ट में कूदने वाली साइना की ओलंपिक राह हो रही मुश्किल, समय रहते करनी होगी वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 30 Jan 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
SAINA NEHWAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बैडमिंटन के कोर्ट से सियासत के मैदान में कदम रखने वाली साइना नेहवाल भाजपा के जरिए राजनीति की नई पारी जरूर शुरू कर रही हैं, लेकिन टोक्यो ओलंपिक की रेस में वह लगातार पिछड़ती जा रही हैं। साइना को अपने चौथे ओलंपिक में खेलने का सपना पूरा करना है तो उन्हें एक बार फिर कोर्ट पर अपने पुराने रंग में लौटना होगा।
2 of 5
साइना नेहवाल
- फोटो : pti
वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन की रैंकिंग के अनुसार ओलंपिक की रेस में साइना अभी 22वें स्थान पर हैं, जबकि 16वीं रैंकिंग के शटलरों को ही सीधे प्रवेश मिलेगा। बीडब्लूएफ ने मई 2019 से मई 2020 तक ओलंपिक टिकट के लिए रैंकिंग सिस्टम शुरू किया है।
3 of 5
saina nehwal
हालांकि वर्ल्ड रैंकिंग में साइना 18वें स्थान पर हैं, लेकिन बीते एक साल में चोटों से जूझने के कारण बदतर प्रदर्शन के चलते ओलंपिक रैंकिंग में वह 22वें स्थान पर हैं। वहीं पीवी सिंधू रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं और उनका ओलंपिक टिकट तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saina nehwal
टॉप 16 में एक देश के दो शटलरों को ही ओलंपिक कोटा मिल सकता है। ऐसे में साइना को टॉप 16 में आने के लिए अगले सात टूर्नामेंटों में कमाल का प्रदर्शन दिखाना होगा। उन्हें कम से कम सुपर सीरीज 500 के दो टूर्नामेंटों में सेमीफाइनल में प्रवेश करना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
साइना नेहवाल
- फोटो : amar ujala
यह काम उन्होंने पिछले एक साल से नहीं किया है। पिछले एक साल से अब तक साइना नौ टूर्नामेंटों में पहले दौर में बाहर हो चुकी हैं। फिलहाल वह स्पेन में खेलने जा रही हैं और उन्होंने जर्मनी और ऑल इंग्लैंड के लिए भी एंट्री दे रखी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।