फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Saina Nehwal, HS Prannoy lose in semis of Asia Badminton Championships

एशियन चैंपियनशिप में साइना-प्रणॉय का सफर खत्म, सेमीफाइनल में मिली करारी हार

Sat, 28 Apr 2018 06:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal, HS Prannoy lose in semis of Asia Badminton Championships
साइना और प्रणय - फोटो : ans

एशियन चैंपियनशिप से कॉमनवेल्थ गेम्स में दो बार गोल्ड मेडल जीत चुकीं साइना नेहवाल और दुनियां के नंबर-10 खिलाड़ी एसएस प्रणय की चुनौती खत्म हो गई। साइना को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइपे की ताई जू यिंग ने मुकाबले में 27-25, 21-19 से हराया। वहीं, प्रणय को चीन के खिलाड़ी चेंग लोंग ने 52 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-18 से हराया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि साइना नेहवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, जबकि ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु हार के साथ टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो गईं थी। इससे पहले दुनिया की पूर्व नंबर एक साइना ने क्वार्टर फाइनल में गैरवरीय कोरिया की ली जैंग मी को 21-15, 21-13 से हराया था।
विज्ञापन


साइना ने 3-8 और 9-13 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 14-13 से बढ़त हासिल की और पहला गेम जीती थी। दुनिया की 15वें नंबर की कोरियाई दूसरे गेम में टक्कर नहीं दे सकी और साइना ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 8-1 से बढ़त बनाई। ली जैंग ने बढ़त करते हुए स्कोर 8-12 किया लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने बिना ज्यादा परेशानी के मैच अपने कब्जे में कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत जीतने वाली पीवी सिंधु को सातवीं वरीय कोरिया सुंग जी ह्यून से 19-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। तीन साल पहले विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वालीं सुंग जी ह्यून से सिंधू ने 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें सात में वह जीतने में सफल रही थीं। 22 वर्षीय सिंधु हाल ही टखने की चोट से भी परेशान रही हैं। उन्होंने पहले गेम में 16-12 की बढ़त गंवा दी थी। दूसरे गेम में कोरियाई खिलाड़ी ने 11-9 की बढ़त बना ली और उसके बाद खेल पर अपना नियंत्रण बरकरार रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed