फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal father get entry in gold coast sports village

CWG 2018: साइना की नाराजगी के आगे झुका IOA, पिता को मिली खेल गांव में एंट्री

Tue, 03 Apr 2018 06:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal father get entry in gold coast sports village
साइना नेहवाल

भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल के पिता की खेल गांव में एंट्री पर विवाद अब थम गया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि साइना के पिता अब अपनी बेटी के मैच यहां देख सकेंगे। सोशल मीडिया पर साइना की नाराजगी के बाद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन उनके पिता की एंट्री को लेकर राजी हो गया। मामला सुलझने के बाद साइना ने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजीव मेहता और आईओए को शुक्रिया कहा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल की मजबूत दावेदार साइना नेहवाल के पिता को खेल गांव में एंट्री नहीं मिली थी, जिसके बाद शटलर बहुत मायूस हो गई थीं और उन्होंने अपना दुख सोशल मीडिया पर बयां किया। उन्होंने एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट किए और पूरा खर्च देने के बाद बावजूद अपने पिता का नाम लिस्ट में नहीं होने पर दुख बयां किया। 
विज्ञापन


स्टार शटलर ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'यह देखकर आश्चर्यचकित हूं कि जब हमने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के लिए भारत से शुरुआत की तो मेरे पिता का नाम टीम ऑफिशियल के रूप में पुष्टि की गई थी और मैंने इसका पूरा खर्च भी दिया था। मगर खेल गांव पहुंचने के बाद पता चला कि उनका नाम टीम अधिकारियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। वह मेरे साथ रुक भी नहीं सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed