फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   saina nehwal enters in final of denmark open srikanth lost in semifinal

साइना की डेनमार्क ओपन के फाइनल में धमाकेदार एंट्री, अब नंबर-1 से होगी खिताबी जंग

Sat, 20 Oct 2018 08:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal enters in final of denmark open srikanth lost in semifinal
साइना नेहवाल

राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना नेहवाल ने इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का को सीधे गेमों में 21-11, 21-12 से हराकर डेनमार्क ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबला 30 मिनट चला। 

विज्ञापन


पहला गेम भारतीय स्टार शटलर ने 13 मिनट में जीत लिया था। अब फाइनल में उनका सामना दुनिया की नंबर एक ताइवान की ताई जू यिंग से रविवार को होगा, जिन्होंने चीनी प्रतिद्वंद्वी बिंगजियाओ को 21-14, 21-12 से हराया। 
विज्ञापन


इससे पहले लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने शुक्रवार रात्रि को क्वार्टर फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 17-21, 21-16, 21-12 से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया था। पहला गेम हारने के बाद हैदराबादी खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए अगले दोनों गेम अपने नाम कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना की यह ओकुहारा पर 11 मैचों में सातवीं जीत है। हालांकि पिछले तीन मुकाबलों में साइना को ओकुहारा से हार मिली थी। इससे पहले साइना ने आखिरी बार ओकुहारा को मार्च 2017 में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में मात दी थी।

सेमीफाइनल में टूटी श्रीकांत की चुनौती

saina nehwal enters in final of denmark open srikanth lost in semifinal
किदांबी श्रीकांत

पुरुष एकल में गत चैंपियन किदंबी श्रीकांत को सेमीफाइनल में दुनिया के नंबर एक जापान के केंतो मोमोता से 44 मिनट चले मैच में 16-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। पहले गेम की शुरुआत में किदंबी और मोमोता के बीच कड़ी टक्कर हुई। मोमोता ने 11-10 पर बढ़त बनाई और उसके बाद गेम 21-16 से अपने कब्जे में कर लिया। 

दूसरे गेम में श्रीकांत ने फिर जुझारू क्षमता दिखाई लेकिन जापानी खिलाड़ी ने लगातार पांच अंक लेकर बढ़त 8-3 कर ली। उसके बाद मोमोता ने लय पकड़ ली और श्रीकांत को वापसी का मौका प्रदान नहीं किया। 

इससे पहले शुक्रवार को श्रीकांत ने एक ही दिन में दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इनमें एक जीत दिग्गज चीनी खिलाड़ी लिन डैन और एक हमवतन समीर वर्मा के खिलाफ थी। दो बार के ओलंपिक और पांच बार के विश्व चैंपियन लिन डैन को श्रीकांत ने चार साल बाद हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed