{"_id":"5c41a9f6bdec224bd41e1765","slug":"saina-nehwal-beats-okuhara-nozomi-to-enters-malaysia-masters-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया मासटर्सः ओकुहरा को हराकर साइना सेमीफाइनल में, श्रीकांत का सफर थमा","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
मलयेशिया मासटर्सः ओकुहरा को हराकर साइना सेमीफाइनल में, श्रीकांत का सफर थमा
Fri, 18 Jan 2019 03:57 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 18 Jan 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
SAINA NEHWAL
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा की चुनौती को ध्वस्त कर मलयेशिया मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। सातवीं वरीय साइना ने जापानी खिलाड़ी को 48 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18,23-21 से पराजित किया।
विज्ञापन
साइना की यह 13 मैचों में ओकुहारा पर नौवीं और पिछले तीन मुकाबलों में लगातार तीसरी जीत है। टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय चुनौती बची 2017 की चैंपियन 28 वर्षीय साइना का अब फाइनल में जगह बनाने के लिए सामना शनिवार को तीन बार की विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलिन मारिन से होगा। दोनों के बीच खेले गए पिछले दस मुकाबलों में से साइना ने पांच और पांच मारिन ने जीते हैं।
विज्ञापन
श्रीकांत का सफर थमा : किदांबी श्रीकांत का सफर क्वार्टर फाइनल में थम गया। श्रीकांत को कोरिया के सन वान हो के हाथों 23-21, 16-21,17-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय शटलर की यह वान के खिलाफ दस मैचों में छठी हार है।
विज्ञापन