{"_id":"5bf67ffebdec2241660593d7","slug":"saina-and-sai-praneeth-enters-in-quarter-finals-at-syed-modi-international","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप: साइना, समीर और कश्यप क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप: साइना, समीर और कश्यप क्वार्टर फाइनल में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
saina nehwal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व चैंपियन साइना नेहवाल, मौजूदा चैंपियन समीर वर्मा और पारूपल्ली कश्यप ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए गुरुवार को सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय विश्व सुपर टूर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरी वरीय और तीन बार की विजेता साइना ने हमवतन अमोलिका सिंह सिसौदिया को आसानी से 21-14, 21-9 से पराजित किया।
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना का सेमीफाइनल में सामना हमवतन रितुपर्णा दास से होगा, जिन्होंने श्रृति मुंदादा को 21-11, 21-15 से पराजित किया। साई उत्तेजिता राव ने हमवतन रेशमा कार्तिक को 21-12, 21-15 से हराया। उनका सामना पूर्व ओलंपिक चैंपियन और सातवीं वरीय ली जुरेई से होगा।
विज्ञापन
2012 और 2015 के चैंपियन कश्यप ने पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए इंडोनेशिया के फिरमान अब्दुल खोलिक को 9-21, 22-20, 21-8 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब आठवीं वरीय कश्यप की भिड़ंत थाईलैंड के सिटीकोम थामिसन से होगी। स्विस ओपन चैंपियन और तीसरी वरीय समीर ने चीन के झाओ जुनपेंग को 22-20, 21-17 से हराकर चीन के ही झोउ जेकी से खेलने का हक पाया।
विज्ञापन
चौथी वरीय बी साई प्रणीत ने इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रूस्तावितो को 21-12, 21-10 से पराजित किया। अगले दौर साई अब चीन के लु ग्वांग्झू से टकराएंगे जिन्होंने भारतीय खिलाड़ी शुभंकर डे को 13-21, 10-21 से बाहर का रास्ता दिखाया।
सात्विक-अश्विनी की जोड़ी भी अंतिम-8 में
मिश्रित युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी अंतिम आठ में पहुंच गई। सात्विक-अश्विनी ने दूसरे दौर में हमवतन शिवम शर्मा और पूर्विशा एस राम को तीन गेम के मुकाबले में 12-21, 21-14, 21-15 से पराजित किया।