{"_id":"5d3307d58ebc3e6cac647202","slug":"russian-open-meghana-enters-women-s-and-mixed-doubles-semis","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघना की हार के साथ रूस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
मेघना की हार के साथ रूस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त
Sat, 20 Jul 2019 05:53 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 20 Jul 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
badminton
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मेघना जाकामपुडी को शनिवार को यहां रूस ओपन बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 टूर्नामेंट के मिश्रित और महिला युगल मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा जिससे भारत का प्रतियोगिता में अभियान भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन
मेघना और ध्रुव कपिला की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को अदनान मौलाना और मिशेल क्रिस्टनी बंडासो की इंडोनेशिया की सातवीं वरीय जोड़ी से मिश्रित युगल सेमीफाइनल में महज 27 मिनट में 6-21 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उसके बाद मेघना अपनी महिला युगल साथी पूर्विशा एस राम के साथ उतरीं पर उन्हें फिर से टूर्नामेंट के अंतिम चार मुकाबले में मात खानी पड़ी।
शीर्ष वरीय भारतीय जोड़ी को जापान की मिकी काशिहारा और मियुकी काटो की चौथी वरीयता प्राप्ता जापानी जोड़ी से 10-21 8-21 से 33 मिनट में शिकस्त मिली।
