फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu will look to break the jinx of losing major finals at World badminton Championship

विश्व चैंपियनशिपः फाइनल का तिलिस्म तोड़ना चाहेंगी सिंधु, फिरतियानी के खिलाफ करेंगी अभियान की शुरुआत 

Sun, 29 Jul 2018 09:09 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu will look to break the jinx of losing major finals at World badminton Championship
pv sindhu - फोटो : file photo

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु सोमवार से शुरू होने वाली प्रतिष्ठित विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में फाइनल का तिलिस्म तोड़ने उतरेंगी। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता सिंधू को इस साल के अपने पहले खिताब का इंतजार है। हैदराबादी खिलाड़ी इस सत्र में तीन फाइनल में पहुंची पर ट्रॉफी से चूक गईं। 2013 व 2014 विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो बार कांस्य पदक जीतने के बाद सिंधू ने 2017 में रजत पदक जीता था। फाइनल में नोजोमी ओकुहारा से वह 110 मिनट तक चले ऐतिहासिक मुकाबले में हार गई थी।

विज्ञापन


23 वर्षीय हैदराबादी खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। दुनिया के तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु अपने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया की फिरतियानी के खिलाफ करेंगी। तीसरे दौर में उनकी भिड़ंत कोरिया की सुंग जि हुन से और क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन ओकुहारा से टक्कर हो सकती है। राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना नेहवाल ने 2015 में रजत और 2017 में कांस्य पदक जीता था और वह भी हालिया फॉर्म को सुधारकर पदक जीतने की कोशिश में होंगी।
विज्ञापन


यह 28 वर्षीय खिलाड़ी स्विट्जरलैंड की सबरीना जाकेट या तुर्की की आलिये डेमिरबाग के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेंगी। तीसरे दौर और क्वार्टर फाइनल में साइना को 2013 चैंपियन थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन और ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन की चुनौती से पार पाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत भी लंबे समय से यहां पदक जीतने का सपना साकार करना चाहेंगे। पिछले सत्र में चार खिताब और इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले श्रीकांत का पहला मुकाबला आयरलैंड के एनहाट एनगुएन से होगा। तीन बार के ओलंपिक रजत पदकधारी मलयेशिया के ली चोंग वेई ने खराब स्वास्थ्य के कारण प्रतियोगिता से हट गए हैं। इससे श्रीकांत इस मौके का फायदा उठाकर ड्रॉ में आगे पहुंचकर पदक जीत सकते हैं।  

PV Sindhu will look to break the jinx of losing major finals at World badminton Championship
पीवी सिंधु - फोटो : File

एचएस प्रणाय अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के अभिनव मनोटा के खिलाफ करेंगे। खराब फॉर्म से जूझ रहे बी साई प्रणीत को पहले दौर में वॉकओवर मिला है। अब पहले मैच में वह स्पेन के लुईस एनरिक पेनालवर से भिड़ेंगे। समीर वर्मा शुरुआती दौर में फ्रांस के लुकास कोरवी से खेलेंगे। पुरुष युगल में सत्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मार्कस एलिस और क्रिस लैंग्रिज की जोड़ी से होगा। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की चीनी ताइपे की चियांग काई सिन और हुंग शिह हान की जोड़ी के खिलाफ शुरुआत करेंगी। 

पीवी सिंधु ने कहा,  'मैं विश्व चैंपियनशिप में सही अच्छा प्रदर्शन करना चाहती हूं। मैं अच्छी तैयारी कर रही हूं। कठिन ड्रॉ होगा, इसलिए मैं आराम नहीं कर सकती। मैं जानती हूं कि हर कोई नोजोमी और मेरे मैच के बारे में बात कर रहा है लेकिन उससे पहले सुंग जि हुन हैं, जो आसान खिलाड़ी नहीं है। इसलिए वह दौर भी इतना ही अहम होगा।' 

-03 बार इस सत्र में (इंडिया ओपन, राष्ट्रमंडल खेल, थाईलैंड ओपन) खिताबी मुकाबले में पहुंचीं पर जीत नहीं पाईं। 
-06 फाइनल में पहुंचीं थी पिछले साल सिंधू। इसमें वह तीन में विजेता और तीन में उपविजेता रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed