फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu will compete in australian open target first trophy win of season

सिंधू की निगाह सत्र के पहले खिताब पर, ऑस्ट्रेलियन ओपन में करेंगी आगाज

Tue, 04 Jun 2019 04:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Jun 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
PV Sindhu will compete in australian open target first trophy win of season
PV Sindhu

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू की निगाह मंगलवार से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में साल के पहले खिताब पर होगी। दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू इस सत्र में सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई हैं। वह इंडिया ओपन और सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल के अंतिम चार में पहुंचीं। उनके लिए परेशानी की बात यह है कि वह स्पेन की कैरोलिना मारिन, कोरिया की सुंग जी ह्यून, चीन की ही बिंगजिआओ और जापान की नोजोमी ओकुहारा जैसी शीर्ष खिलाड़ियों की चुनौती से इस सत्र में पार नहीं पा सकी हैं। पिछले सत्र में इनके खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। सिंधू अपने अभियान का आगाज क्वालिफायर खिलाड़ी के खिलाफ करेंगी। वह अगर शुरुआती दौर में जीत दर्ज करने में सफल रही तो क्वार्टर फाइनल से पहले उनका सामना पूर्व ओलंपिक चैंपियन ली जूरेई से हो सकता है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें ऑल इंग्लैंड चैंपियन चेन यूफेई की चुनौती से पार पाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


समीर, प्रणीत व प्रणय पर रहेगा दारोमदार :
पुरुष वर्ग में समीर वर्मा, बीसाई प्रणीत, एचएस प्रणय और पी कश्यप भी खिताबी सूखा खत्म करना चाहेंगे। दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी समीर अपने अभियान की शुरुआत मलयेशिया के ली जी जिया के खिलाफ करेंगे। जिया ने सुदीरमन कप के अहम मुकाबले में समीर को हराया था। इस साल स्विस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले प्रणीत का पहले दौर में कोरिया के ली डोंग कीउन से, प्रणय को मलयेशिया ओपन चैंपियन चीन के दिग्गज लिन डैन से और कश्यप का थाईलैंड के सेप्पान्यू अविहिंगसानन से सामना होगा। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी पहले दौर में चीनी ताइपे की वांग ची-लीन और चेंग ची या से खेलेगी। महिला युगल में अश्विनी और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी का कोरिया के बाएक हा ना और किम हाय रिन से सामना होगा। सात्विक और चिराग पुरुष युगल के पहले दौर में हमवतन मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी से भिड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed