{"_id":"6a056d51325c16e40f021092","slug":"pv-sindhu-satwik-chirag-storm-into-thailand-open-quarterfinals-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Thailand Open: थाईलैंड ओपन में भारत का जलवा, सिंधू और सात्विक-चिराग क्वार्टरफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Thailand Open: थाईलैंड ओपन में भारत का जलवा, सिंधू और सात्विक-चिराग क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
Thu, 14 May 2026 12:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 May 2026 12:24 PM IST
सार
पीवी सिंधू और भारतीय पुरुष युगल जोड़ी सात्विक-चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने डेनमार्क की अमाली शुल्ज को सीधे गेम में हराया, जबकि सतविक-चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को मात दी।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग और पीवी सिंधू
- फोटो : IANS
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने महिला एकल प्री-क्वार्टरफाइनल में डेनमार्क की अमाली शुल्ज को 21-13, 21-15 से हराया। यह मुकाबला सिर्फ 28 मिनट चला और सिंधू ने शुरुआत से अंत तक दबदबा बनाए रखा। इससे पहले सिंधू ने पहले दौर में चीनी ताइपे की तुंग सिउ-तोंग को 21-9, 21-12 से हराया था। अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना जापान की मौजूदा विश्व चैंपियन अकाने यामागूची से होगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक 28 मुकाबले हुए हैं, जिनमें सिंधू 15-13 से आगे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सात्विक-चिराग की जोड़ी फिर चमकी
भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी ने मलयेशिया के ब्रायन जेरेमी गूंटिंग और मोहम्मद हैकाल को 21-12, 21-19 से हराया। यह दोनों जोड़ियों की पहली भिड़ंत थी, जिसमें भारतीय जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाया। अब क्वार्टरफाइनल में उनका मुकाबला जापान की ताकुमी नोमुरा और युइची शिमोगामी की जोड़ी से होगा। सात्विक-चिराग इस टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय खिलाड़ी हैं और इससे पहले 2019 और 2024 में खिताब जीत चुके हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों पर नजर
दिन में आगे लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, मालविका बंसोड़ और देविका सिहाग अपने मुकाबले खेलने उतरेंगे। श्रीकांत ने पहले दौर में सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त लोह कियान यू को सीधे गेम में हराकर शानदार शुरुआत की थी। वहीं लक्ष्य सेन ने चोट से वापसी करते हुए सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को हराया।

खरब बाहर, लेकिन संघर्ष यादगार
भारतीय खिलाड़ी उन्नति खरब का अभियान पहले दौर में समाप्त हो गया। उन्हें चीन की विश्व नंबर-4 चेन यू फेई ने कड़े मुकाबले में 21-19, 13-21, 18-21 से हराया। यह मैच एक घंटे 10 मिनट तक चला। थाईलैंड ओपन में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है। सिंधु और सतविक-चिराग के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने से भारत की पदक उम्मीदें मजबूत हुई हैं। अब सभी की नजर अगले दौर के बड़े मुकाबलों पर रहेगी।