{"_id":"64272032e4f50ac0a00fab06","slug":"pv-sindhu-reaches-madrid-spain-masters-semi-finals-srikanth-out-in-quarter-finals-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madrid Spain Masters: पीवी सिंधू सेमीफाइनल में पहुंचीं, श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में बाहर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Madrid Spain Masters: पीवी सिंधू सेमीफाइनल में पहुंचीं, श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में बाहर
Fri, 31 Mar 2023 11:32 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:32 PM IST
सार
दूसरी वरीयता प्राप्त 27 साल की सिंधू चोट के कारण लंबे समय बाद इस साल लौटी हैं और इस साल शुरुआती टूर्नामेंटों के दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सकी थी।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार ओलंपिक पदक जीत चुकीं भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू मैड्रिड स्पेन मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में हार के साथ बाहर हो गए। सिंधू इस वर्ष पहली बार किसी टूर्नामेंट के अंतिम चार दौर में पहुंचने में सफल रही हैं। पीवी ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ड को 21-14, 21-17 से हराया।
श्रीकांत को शीर्ष वरीय जापान के केंता निशिमोतो के हाथों 18-21, 15-21 से हार मिली। यह उनकी इस जापानी खिलाड़ी के खिलाफ तीसरी हार है। दूसरी वरीयता प्राप्त 27 साल की सिंधू चोट के कारण लंबे समय बाद इस साल लौटी हैं और इस साल शुरुआती टूर्नामेंटों के दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ सकी थी।
पूर्व विश्व चैंपियन ने पहले गेम में पूरे दबदबे के साथ जीत हासिल की। दूसरे गेम में वह पिछड़ रही थी लेकिन 6-12 से वापसी करते हुए सीधे गेमों में मैच जीत लिया। सेमीफाइनल में सिंधू की टक्कर सिंगापुर की गैर वरीय यिओ जिया मिन से होगी।