{"_id":"5d3f43468ebc3e6cb713ca12","slug":"pv-sindhu-pulls-out-of-thailand-open-saina-nehwal-backs-into-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड ओपन: पीवी सिंधु ने अपना नाम वापस लिया, चोट के बाद साईना नेहवाल की होगी वापसी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
थाईलैंड ओपन: पीवी सिंधु ने अपना नाम वापस लिया, चोट के बाद साईना नेहवाल की होगी वापसी
Tue, 30 Jul 2019 07:41 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 30 Jul 2019 07:41 AM IST
विज्ञापन
सिंधु और साइना
भारत की टेनिस स्टार पीवी सिंधु ने थाईलैंड ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। मंगलवार से शुरू हो रहे थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में जहां सिंधु ने खेलने से इंकार कर दिया है वहीं साइना नेहवाल की वापसी हुई है।
विज्ञापन
चोट की वजह से इंडोनेशिया और जापान ओपन से बाहर रहने वाले नेहवाल थाईलैंड ओपन में भारत की तरफ से दावेदारी पेश करेंगी। सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों का हवाला देते हुए थाईलैंड ओपन से अपना नाम वापस लिया है। वहीं पुरुषों की तरफ से सारे खिलाड़ी थाईलैंड ओपन में हिस्सा लेंगे। ओलंपिक मेडलिस्ट किदम्बी श्रीकांत वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले खिताब जीतकर आगे बढ़ना चाहेंगे।
विज्ञापन
सिंधु के अलावा जापान की स्टार खिलाड़ी नोजोमी ओकुहरा, अकाने यामागुची और ताई जू यिंग ने भी थाईलैंड ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है।