फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu post cryptic message on social media, writes I Retire

I RETIRE लिख दुनिया को चौंकाने वाली पीवी सिंधु खेल नहीं, नकारात्मकता से ले रहीं संन्यास

Mon, 02 Nov 2020 06:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 02 Nov 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu post cryptic message on social media, writes I Retire
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

2019 में भारत की पहली वर्ल्ड चैंपियन बनने वालीं शटलर पीवी सिंधु ने सोमवार को सोशल मीडिया पर सभी को चौंका दिया। पहले तो उन्होंने बड़े-बड़े अक्षरों में 'I RETIRE' लिखकर अपने फैंस को मायूस कर दिया, लेकिन ट्वीट की अगली फोटो पर उन्होंने अंग्रेजी के इन दो शब्दों को भी स्पष्ट किया।

विज्ञापन

 

2016 रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी इस ट्वीट से कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाना चाहती थी। उन्होंने आगे लिखा, 'यह महामारी मेरे लिए अहम रही। मैं विपक्षियों से भिड़ने के लिए पसीना बहा सकती हूं। पुरजोर ताकत के साथ आखिरी शॉट लगा सकती हूं। पहले भी ऐसा किया है, मैं फिर कर सकती हूं, लेकिन इस वायरस को कैसे मात दूं, जिसने पूरी दुनिया को जकड़ रखा है। हम महीनों से घरों में बंद हैं और अभी भी बाहर निकलते वक्त खुद से ही सवाल करते हैं। मैंने डेनमार्क ओपन से नाम वापस ले लिया था। हालांकि, बाद में महामारी के कारण यह टूर्नामेंट अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। मैं नकारात्मकता, थकान, डर और अनिश्चितता से संन्सास ले रहीं हूं, न कि खेल से।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed