{"_id":"5ba3d7e5867a557f6d0affaa","slug":"pv-sindhu-and-kidambi-srikanth-enter-china-open-quarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ओपनः सिंधु-श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में, युगल व मिश्रित युगल में भारतीय अभियान खत्म ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चीन ओपनः सिंधु-श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में, युगल व मिश्रित युगल में भारतीय अभियान खत्म
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
sindhu srikanth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने चाइना ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और तीसरी वरीय सिंधु ने पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए थाईलैंड की बुसाना को 21-23,21-13,21-18 से पराजित किया।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सातवीं वरीय श्रीकांत ने थाइलैंड के सुप्पानयु अविंघसानोन को एक घंटे और दो मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-12,15-21, 24-22 से शिकस्त देकर अंतिम आठ का टिकट कटाया। मिश्रित युगल में और युगल में भारतीय अभियान खत्म हो गया।
विज्ञापन
अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी की जोड़ी को शीर्ष वरीय चीन के सेवेई झेंग और हुआंगग के हाथों 14-21,11-21 से और प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी को डेनमार्क के माथियास क्रिस्टियनसेन और क्रिस्टीना पेडेरसन की जोड़ी से 16-21,10-21 से शिकस्त मिली। पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी भी चेन हुंग व वांग चि-लिन से 9-21, 10-21 से हारकर बाहर हो गई।
विज्ञापन