{"_id":"5e0f4bb88ebc3e87db426ba2","slug":"pullela-gopichand-says-good-preparation-can-help-us-better-rio-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो में शटलर करेंगे ओलंपिक का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : गोपीचंद","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
टोक्यो में शटलर करेंगे ओलंपिक का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : गोपीचंद
Fri, 03 Jan 2020 07:42 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 03 Jan 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
पुलेला गोपीचंद
- फोटो : Social media
पीवी सिंधु और साइना नेहवाल समेत शीर्ष भारतीय शटलर भले ही फॉर्म में नहीं हैं लेकिन बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को उम्मीद है कि टोक्यो में उनकी टीम ओलंपिक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ ओलंपिक में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बार हमारी टीम में एक विश्व चैंपियन (सिंधु) है। उम्मीद है कि अच्छी तैयारी के साथ हम अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे।'
विज्ञापन
गोपीचंद ने खेलो इंडिया युवा खेलों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेलों से युवाओं को अच्छा मंच मिलता है। मैं इससे बहुत खुश हूं। इससे खेलों के लिए साकारात्मक तस्वीर बनती है। इसका अनुभव खिलाड़ियों के काफी काम आएगा। तीसरे खेलों इंडिया युवा खेल 10 से 22 जनवरी तक गुवाहाटी में होंगे।
विज्ञापन