{"_id":"5c1fbf48bdec2257162fa34a","slug":"pbl-4-sameer-verma-shreyanshi-pardeshi-star-in-mumbai-rockets-win-over-delhi-dashers","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBL 4: मुंबई रॉकेट्स ने खोला जीत का खाता, दिल्ली डैशर्स को 5-0 से हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
PBL 4: मुंबई रॉकेट्स ने खोला जीत का खाता, दिल्ली डैशर्स को 5-0 से हराया
Sun, 23 Dec 2018 10:30 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Sameer Verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई रॉकेट्स ने रविवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग के चौथे सीजन में दिल्ली डैशर्स को हराकर जीत का खाता खोला है। मुंबई के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 5-0 से हराया।
विज्ञापन
मुंबई के श्रेयांशी परदेशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया। विश्व में 201वें नंबर की श्रेयांशी ने महिला एकल में विश्व की नंबर 32 रूसी खिलाड़ी इवगेनिया कोस्तेसकाया को पहला गेम गंवाने के बाद 12-15, 15-8, 15-10 से हराया।
विज्ञापन
ली योंग दाए और किम जीई जुंग ने पुरूष युगल में चे बियाओ और वांग सिजी को 14-15,15-12,15-9 से हराकर मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद एंडर्स एंटोनसेन ने टॉमी सुगियार्तो को 15-13, 15-7 से पराजित किया।
विज्ञापन
भारत के दो स्टार शटलर समीर वर्मा और एच एस प्रणय के बीच मुकाबले भी सभी की निगाह थी। यह मैच समीर ने 15-14, 15-9 से जीता। मिश्रित युगल में भी मुंबई के ली योंग दाए और पिया जेबादिया की जोड़ी ने ली चिया हसीन और मणिपोंग जोंगजीत की जोड़ी को 15-12,15-11 से हराया।
वहीं, तीसरे टाई के मुकाबले में अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स ने नॉर्थ ईस्टर्न वॉरियर्स को 4-1 से करारी मात दी।