{"_id":"5a92952e4f1c1b28428b747d","slug":"parupalli-kashyap-wins-australian-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन: पारुपल्ली कश्यप ने किया देश का नाम रोशन, जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
बैडमिंटन: पारुपल्ली कश्यप ने किया देश का नाम रोशन, जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Feb 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
पारुपल्ली कश्यप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के स्टार शटलर पारुपल्ली कश्यप ने शनिवार को ऑस्ट्रियन ओपन इंटरनेशनल चैलेंज का खिताब जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन कश्यप ने मेंस सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया के जून वी चीम को मात देकर तीन साल में पहली बार इंटरनेशनल खिताब जीता।
विज्ञापन
दूसरी वरीय कश्यप ने चीम को 37 मिनट तक चले मुकाबले में 23-21, 21-14 से मात देकर खिताब जीता। फाइनल जीतने के बाद कश्यप ने एक फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'विएना में खिताब जीतकर खुशी हुई। इस साल मेरा पहला खिताब है। धन्यवाद इंडियन आयल, ओजिक्यू इंडिया और गोपीचंद एकेडमी। मेरे सभी फैंस का शुक्रिया अदा, जिन्होंने लगातार मेरा समर्थन किया।'
विज्ञापन
Hey friends! Happy to win the title here in #Vienna . First title for me this year . Thank you @IndianOilcl @OGQ_India #Gopichandacademy and all my well wishers for the continuous support. 🙏🙏#Austriaopen2018 #international-challenge 🥇🏆🏸 pic.twitter.com/rKjEmfykTY
— Parupalli Kashyap (@parupallik) February 24, 2018
विज्ञापन
भारतीय शटलर ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया। हालांकि, फाइनल के पहले गेम में कश्यप को चीम से कड़ी स्पर्धा मिली, लेकिन भारतीय शटलर ने तीन पॉइंट सुरक्षित करते हुए पहला गेम जीत लिया।
कश्यप ने फिर दूसरे गेम में शानदार प्रदर्शन किया और चीम को कोई मौका नहीं दिया। इस तरह कश्यप ने फाइनल सिर्फ 37 मिनट में अपने नाम किया।