फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Para Badminton: Palak Kohli and Parul Permar become the first Indian pair to qualify for the Tokyo Paralympics

पैरा-बैडमिंटन: पलक और पारुल टोक्यो पैरालंपिक क्वालिफाई करने वाली बनी पहली भारतीय जोड़ी 

Sat, 22 May 2021 09:14 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 22 May 2021 09:14 AM IST
सार

  • शटलर पलक कोहली और पारुल परमार  पैरा-बैडमिंटन के एलएलतीन-एसयू पांच वर्ग में क्वालिफिकेशन हासिल किया
  • बता दें, इस वर्ग को पहली बार पैरालंपिक में शामिल किया गया है

विज्ञापन
Para Badminton: Palak Kohli and Parul Permar become the first Indian pair to qualify for the Tokyo Paralympics
कोच के साथ शटलर पलक कोहली - फोटो : twitter@palakkohli2002

विस्तार

शटलर पलक कोहली और पारुल परमार की महिला युगल जोड़ी शुक्रवार को टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली भारत की पहली जोड़ी बनी। कोविड-19 महामारी के कारण लागू यात्रा प्रतिबंध के कारण 18 वर्षीय पलक और अनुभवी पारुल ‘स्पेनिश पैरा-बैडमिंटन इंटरनेशनल’ टूर्नामेंट (11-16 मई) में प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकीं थी।

विज्ञापन


इस खेल का वैश्विक संचालन करने वाली संस्था बीडब्ल्यूएफ ने शुक्रवार को ओलंपिक में उनके क्वालिफाई करने की सूचना दी। पलक और पारुल ने पैरा-बैडमिंटन के एलएलतीन-एसयू पांच वर्ग में क्वालिफिकेशन हासिल किया। इस वर्ग को पहली बार पैरालंपिक में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली सबसे कम उम्र की पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी पलक ने कहा,‘हमें आज आधिकारिक सूचना मिली और मैं यह खबर सुनकर खुश हूं।’ इस जोड़ी को विश्व रैंकिंग में छठा स्थान हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed