{"_id":"68e90f44826cc63f0102ab62","slug":"p-v-sindhu-returned-for-a-third-term-in-the-badminton-world-federation-s-athletes-commission-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"BWF: पीवी सिंधू को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, तीसरी बार बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग में शामिल; 2029 तक होगा कार्यकाल","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
BWF: पीवी सिंधू को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, तीसरी बार बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग में शामिल; 2029 तक होगा कार्यकाल
Fri, 10 Oct 2025 07:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:21 PM IST
सार
सिंधू इससे पहले 2017 से 2025 तक आयोग में कार्यरत थीं। वह 2020 से बीडब्ल्यूएफ इंटीग्रिटी एम्बेसडर हैं। उन्हें एन से यंग (कोरिया), दोहा हनी (मिस्र), जिया यी फैन (चीन) और देबोरा जिल (नीदरलैंड) के साथ एथलीट आयोग में नामित किया गया था।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सिंधू को तीसरी बार विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के एथलीट आयोग में शामिल किया गया है। विश्व संस्था ने शुक्रवार को नवंबर 2022 से नवंबर 2029 तक के कार्यकाल के लिए नये सदस्यों की घोषणा की।
सिंधू इससे पहले 2017 से 2025 तक आयोग में कार्यरत थीं। वह 2020 से बीडब्ल्यूएफ इंटीग्रिटी एम्बेसडर हैं। उन्हें एन से यंग (कोरिया), दोहा हनी (मिस्र), जिया यी फैन (चीन) और देबोरा जिल (नीदरलैंड) के साथ एथलीट आयोग में नामित किया गया था। इसके लिए किसी तरह का चुनाव नहीं करना पड़ा क्योंकि केवल इन पांचो खिलाड़ियों को ही आयोग का सदस्य बनने के लिए नामित किया गया था।