फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Olympic champions Viktor Axelsen and An Se-young secured the men's and women's singles crowns at India Open

India Open: विक्टर एक्सेलसेन बने इंडिया ओपन में पुरुष एकल के विजेता, महिलाओं में आन से यंग ने मारी बाजी

Sun, 19 Jan 2025 06:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 19 Jan 2025 06:36 PM IST
सार

एक्सेलसेन ने पुरुष एकल में पिछले साल के उपविजेता हांगकांग के ली चेउक यियू को 21-16, 21-8 से हराया। दो बार के विश्व चैंपियन एक्सेलसेन ने पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन सुपर 1000 के शुरुआती दौर में इस प्रतिद्वंद्वी से मिली शिकस्त की निराशा को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Olympic champions Viktor Axelsen and An Se-young secured the men's and women's singles crowns at India Open
विक्टर एक्सेलसेन - फोटो : Viktor Axelsen X

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले विक्टर एक्सेलसेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया। एक्सेलसेन इससे पहले 2017 और 2019 में भी यहां चैंपियन रह चुके हैं। वहीं, महिलाओं में आन से यंग ने बाजी मारी और एकतरफा फाइनल में महिला एकल वर्ग का खिताब जीतने में सफल रहीं। 
विज्ञापन

एक्सेलसेन ने ली चेउक को हराया 
एक्सेलसेन ने पुरुष एकल में पिछले साल के उपविजेता हांगकांग के ली चेउक यियू को 21-16, 21-8 से हराया। दो बार के विश्व चैंपियन एक्सेलसेन ने पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन सुपर 1000 के शुरुआती दौर में इस प्रतिद्वंद्वी से मिली शिकस्त की निराशा को पीछे छोड़ दिया। पिछले सत्र के उपविजता ली लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के बावजूद खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं कर सके। हांगकांग ओपन 2019 के इस चैंपियन ने पहले गेम में 6-3 की बढ़त के साथ अच्छी शुरुआत की, लेकिन एक्सेलसेन ने वापसी करते हुए ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली। ली ने इसके बाद संघर्ष करना जारी रखा लेकिन एक्सेलसेन की बराबरी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सेलसेन ने पांच गेम प्वाइंट हासिल किए और ली का शॉट कोर्ट से बाहर जाने के साथ ही उन्होंने पहले गेम को जीत लिया। एक्सेलसेन ने दूसरे गेम में भी अपना दबदबा जारी रखा। उन्होंने लगातार नौ अंक जुटाते हुए 10-6 की बढ़त को 19-6 में बदलकर ली के आत्मविश्वास को तोड़ते हुए आसानी से इस गेम को जीतकर मैच और खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

आन यंग ने पी चोचुवोंग को दी आसानी से मात
महिला एकल में आन से-यंग ने टूर्नामेंट में अपना प्रभावशाली खेल जारी रखते हुए पी चोचुवोंग को आसानी से 21-12, 21-9 से हरा दिया। गोह सेज फेई और नूर इजुद्दीन की मलेशिया की पुरुष जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में किम वोन हो और सियो सेउंग जे की कोरियाई जोड़ी को 21-15,13-21, 21-16 से हराया । मलेशिया की इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में भारत के सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पराजित किया था।

महिला युगल के फाइनल में जापान की अरिसा इगाराशी और अयाको सकुरामोतो ने दक्षिण कोरिया की किम हये जांग और कोंग ही यंग को 21-15, 21-13 से हराया। चीन के जियांग जेन बैंग और वेई या शिन की मिश्रित युगल जोड़ी ने थॉम गिक्वेल और डेल्फिन डेलरू की जोड़ी को 21-18, 21-17 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed