फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Malaysia Masters Super 500: Indias Sai Praneeth crashes out of tournament

मलेशिया मास्टर्स 2020: साइना-सिंधु दूसरे दौर में, प्रणीत-किदांबी बाहर

Wed, 08 Jan 2020 03:19 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 08 Jan 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Malaysia Masters Super 500: Indias Sai Praneeth crashes out of tournament
सिंधु और साइना

स्टार शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल ने सत्र का आगाज जीत के साथ किया। विश्व चैंपियन सिंधु और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना ने मलयेशिया मास्टर्स में अपने-अपने मुकाबले आसानी से जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने रूस की येवगेनिया कोसेत्सकाया को मात्र 35 मिनट में 21-15, 21-13 से पराजित किया।

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने बेल्जियम की लियाने टेन को 36 मिनट में 21-15, 21-17 से बाहर का रास्ता दिखा दिया। साइना और टेन के बीच यह पहली भिड़ंत थी। सिंधू और साइना दोनों पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रही थी। पिछले साल यह कई टूर्नामेंट में शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं थी। इन दोनों ने सिर्फ एक-एक खिताब ही 2019 में जीता।
विज्ञापन


प्रणीत और श्रीकांत हारे
पुरुष वर्ग में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बीसाई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत पहले ही दौर में बाहर हो गए। प्रणीत को डेनमार्क के रासमुस गेम के से 11-21, 15-21 से और श्रीकांत को दूसरे वरीय चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन से 17-21, 5-21 से हार झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएस प्रणय ने जापान के कांता सुनामी पर 21-9, 21-17 की जीत के साथ पुरुषों के एकल प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया। वहीं, समीर वर्मा ने थाईलैंड के कांताफोन वांगचारोएन को 21-16, 21-15 से हराकर पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर में प्रवेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed