फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Malaysia Masters 2019: Saina Nehwal loses Carolina Marin in semifinal

मरीन के सामने साइना ने टेके घुटने, मलयेशिया मास्टर्स में भारतीय चुनौती समाप्त

Sun, 20 Jan 2019 12:01 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 20 Jan 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Malaysia Masters 2019: Saina Nehwal loses Carolina Marin in semifinal

 भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का मलयेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट में प्रभावशाली अभियान शनिवार को सेमीफाइनल में हार के साथ खत्म हो गया। 

विज्ञापन


साइना को  विश्व और ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन ने 40 मिनट चले मैच में 16-21,13-21 से हार मिली। नेहवाल की हार के साथ सीजन के पहले वर्ल्ड टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय अभियान भी समाप्त हो गया। 
विज्ञापन


इस मुकाबले से पहले इन दोनों के बीच का रिकॉर्ड 5-5 से बराबरी पर था। साइना ने अच्छी शुरुआत की और 5-2 से बढ़त बनाई लेकिन मारिन ने आक्रामक तेवर अपनाए और लगातार सात अंक बनाकर ब्रेक तक 11-9 से बढ़त हासिल कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइना ने इसके बाद स्कोर 14-14 से बराबर किया लेकिन स्पेनिश खिलाड़ी ने इसके बाद भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और 20 मिनट में पहला गेम अपने नाम किया।

मारिन दूसरे गेम में हावी होकर खेलीं। उन्होंने शुरू में ही 6-1 से बढ़त बनाई और फिर ब्रेक तक वह 11-6 से आगे थी। साइना ने वापसी की कोशिश की लेकिन मारिन ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। 

इस स्पेनिश खिलाड़ी को आखिर में आठ मैच प्वाइंट मिले। साइना ने एक मैच प्वाइंट बचाया लेकिन मारिन ने अगली बार सीधे रिटर्न पर मैच अपने नाम किया। 

2017 : में यहां खिताब जीता था साइना ने, इसके अलावा 2011 में भी वह फाइनल में पहुंची थीं  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed