फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Madrid Masters kidambi srikanth and Sai Praneeth start with wins Satwik Chirag lose Gayatri Trisha also lost

Madrid Masters: श्रीकांत और साई प्रणीत की जीत से शुरुआत, सात्विक-चिराग हारे; गायत्री-त्रिशा की जोड़ी भी हारी

Wed, 29 Mar 2023 09:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 29 Mar 2023 09:54 PM IST
सार

बीते सप्ताह स्विस ओपन जीतने वाले सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पहले दौर में चोटिल होने के चलते हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
Madrid Masters kidambi srikanth and Sai Praneeth start with wins Satwik Chirag lose Gayatri Trisha also lost
किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किदांबी श्रीकांत और बी साई प्रणीत ने मैड्रिड स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत कर अंतिम-16 में जगह बनाई। वहीं, बीते सप्ताह स्विस ओपन जीतने वाले सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पहले दौर में चोटिल होने के चलते हार का सामना करना पड़ा। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी भी पहले दौर में हार गई।
विज्ञापन


श्रीकांत-प्रणीत आपस में भिड़ेंगे
श्रीकांत ने थाईलैंड के सित्थीकाम थम्मासिन को तीन गेमों के रोमांचक संघर्ष में 21-11, 25-27, 23-21 से पराजित किया। यह मुकाबला एक घंटा पांच मिनट चला। वह अगले दौर में साई प्रणीत से भिड़ेंगे। उन्होंने चेक रिपब्लिक के जेन को 21-16, 18-21, 21-12 से पराजित किया। आकर्षी कश्यप ने उलटफेर करते हुए छठी वरीय कनाडा की मिशेल ली को 12-21, 21-15, 21-18 से हराया।
विज्ञापन


सात्विक-चिराग ने छोड़ा मुकाबला
सात्विक और चिराग जापान के अयातो एंडो-यूता ताकेई के खिलाफ पहले गेम में 9-11 से पिछड़े हुए थे। इसी दौरान ने दोनों ने मुकाबला छोड़ दिया। छठी वरीय गायत्री गोपीचंद-त्रिशा जॉली को जापान की रेना मियायूरा-आयोको साकूरामोतो ने 18-21, 16-21 से पराजित किया। किरन जॉर्ज ने मिथुन मंजूनाथ को 21-16, 21-14 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed