{"_id":"5d32e74f8ebc3e6ce47b1c38","slug":"live-score-indonesia-open-2019-pv-sindhu-vs-chen-yufei-badminton-semi-finals-live-score","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, यामागुची से होगा खिताबी मुकाबला","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, यामागुची से होगा खिताबी मुकाबला
Sat, 20 Jul 2019 04:43 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 20 Jul 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमीफाइनल में चीनी खिलाड़ी चेन यूफेई को 21-19, 21-10 से मात देते हुए भारतीय शटलर सिंधु इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंच गईं। खिताबी मुकाबले में उनकी भिड़ंत जापान की यामागुची से होगी। सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में ओकुहारा को 44 मिनट में 21-14, 21-7 से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया था। सत्र का सातवां टूर्नामेंट खेल रहीं हैदराबादी खिलाड़ी सिंधु पहली बार फाइनल में पहुंचीं हैं। पिछले साल दिसंबर में विश्व टूर फाइनल्स की ट्रॉफी जीतने के बाद से सिंधु ने कोई खिताब नहीं जीता है।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में चीनी खिलाड़ी के खिलाफ पहले सेट में जरूर सिंधु थोड़ी असहज नजर आईं। इनकी लगातार गलतियों का फायदा ओकुहारा को मिलता रहा। एक वक्त पहले सेट में 14-18 से पिछड़ने के बाद सिंधु ने पलटकर नहीं देखा। पहला सेट अपने नाम किया और फिर दूसरे सेट में चढ़कर खेलते हुए कई बेहतरीन स्मैश, बैकहैंड और ड्रॉप के बूते दूसरे सेट आसानी से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन