फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Legend PT Usha shares 18 year old photo with world champion PV Sindhu

18 साल पुरानी तस्वीर शेयर कर पीटी उषा ने दी विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को बधाई

Wed, 28 Aug 2019 05:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 28 Aug 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Legend PT Usha shares 18 year old photo with world champion PV Sindhu
पीटी उषा - फोटो : पीटी उषा का सोशल मीडिया एकाउंट

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु देश की पूर्व एथलीट पीटी उषा ने खास अंदाज में बधाई दी है। पीटी उषा ने सिंधु के साथ उनके बचपन की एक तस्वीर अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर की। यह तस्वीर साल 2001 की है। जहां पीटी उषा की गोद में नन्हीं सिंधु बैठे नजर आ रही हैं। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह तस्वीर जमकर वायरल हो गई।

विज्ञापन


वर्ल्ड चैंपियन सिंधु को बधाई देते हुए लिखा, 'खेल के प्रति जुनून और समर्पण अगर हो तो कड़ी मेहनत का फल जरूर मिलता है। पीवी सिंधु की कामयाबी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2019 का गोल्ड जीतने के बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' 
विज्ञापन




मीडिया सूत्र की माने तो यह तस्वीर 18 साल पुरानी है। जब साल 2001 में हैदराबाद में ऑल इंडिया रेलवे मीट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित हुआ था। उस वक्त सिंधु छह साल की थीं। तब पूरे परिवार के साथ उषा ने जमकर तस्वीरें खिंचवाई थीं।' 

इसके बाद साल 2016 ओलंपिक में जब सिंधु ने रजत पदक जीता, तब अपने समय के भारतीय वॉलीबॉल टीम के कप्तान और सिंधु के पिता ने उषा को यह फोटो भेजी थी। उसी दिन से पूर्व दिग्गज एथलीट ने इस मुलाकात की यह प्यारी सी तस्वीर संभाल कर रख ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed