{"_id":"5ba6633a867a5523e2569946","slug":"lee-chong-wei-is-suffering-from-nose-cancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन जगत को लगा तगड़ा झटका, मलयेशियाई दिग्गज शटलर ली चोंग वेई गंभीर बीमारी से पीड़ित","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
बैडमिंटन जगत को लगा तगड़ा झटका, मलयेशियाई दिग्गज शटलर ली चोंग वेई गंभीर बीमारी से पीड़ित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
Lee Chong Wei
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशिया के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई नाक के कैंसर से पीड़ित हैं। मलयेशिया बैडमिंटन संघ (बीएएम) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। मलयेशियाई संघ ने कहा कि तीन बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता महान शटलर ली चोंग वेई को नाक के कैंसर का पता चला है जो शुरुआती चरण में है और वह ताईवान में इसका उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
चोंग वेई के नाम विश्व चैंपियनशिप में 3 रजत और एक कांस्य पदक है। बीएएम के अध्यक्ष दातुक सेरी नोर्जा जकारिया ने अपनी वेबसाइट पर कहा, 'दातुक ली चोंग वेई से संबंधित हालिया रिपोर्ट के जवाब में बीएएम पुष्टि करता है कि इस खिलाड़ी को नाक के शुरुआती चरण के कैंसर का पता चला है।'
विज्ञापन
हालांकि दो महीने पहले जुलाई में बीएएम ने बयान में कहा था कि उसे सांस संबंधित बीमारी का पता चला है। बीएएम ने कहा, 'चोंग वेई इस समय उपचार के लिए ताईवान में हैं और मुझे इस बात की खुशी है कि उपचार से वह अच्छी तरह उबर रहे हैं। वह इस समय आराम कर रहे हैं और इससे उबर रहे हैं।'
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर यह भी चल रहा है कि वह कैंसर के तीसरे चरण में हैं। बीएम ने कहा, 'हम सभी से उनकी और उनके परिवार की निजता का सम्मान करने के लिए कहेंगे।'