{"_id":"5f97897879fe08328f48bc2b","slug":"lakshya-sen-to-defend-the-title-in-saarlorlux-open-starting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू हो रहे सारलोलक्स ओपन में खिताब बचाने उतरेंगे लक्ष्य सेन","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
आज से शुरू हो रहे सारलोलक्स ओपन में खिताब बचाने उतरेंगे लक्ष्य सेन
Tue, 27 Oct 2020 08:14 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 27 Oct 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
lakshya sen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा भारतीय शटलर लक्ष्य सेन के लिए आज से शुरू हो रहे सारलोलक्स ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करना बड़ी चुनौती होगा। अजय जयराम, शुभंकर डे और युवा माल्विका बंसोड़ भी दावा पेश करेंगे।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के कारण वीजा संबंधी जटलताओं की वजह से मिथुन मंजुनाथ, किरण जॉर्ज, अलाप मिश्रा, चिराग सेन और इरा शर्मा टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पा रहे हैं। कोरोना के चलते करीब सात माह बाद डेनमार्क ओपन में खेलने वाले उत्तराखंड के लक्ष्य दूसरे ही दौर में बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने हालांकि पीटर गाडे अकादमी में एक सप्ताह तक अभ्यास किया है। उम्मीद है इससे वह लय हासिल करने में सफल रहे होंगे।
विज्ञापन
इस 19 साल के खिलाड़ी के लिए पिछला वर्ष शानदार रहा था। उन्होंने सारलोरलक्स और डच ओपन सहित कुल पांच खिताब जीते थे। लक्ष्य और शुभंकर को पहले दौर में बाई मिली है। जयराम अपने अभियान की शुरुआत बेल्जियम के मैक्सिमे मोरील्स के खिलाफ और माल्विका इस्टोनिया की क्रिटिन कुुबा के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन