{"_id":"5e1457cc8ebc3e881822940c","slug":"lakshya-sen-fails-to-qualify-for-malaysia-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेशिया मास्टर्स: लक्ष्य सेन मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने से चूके,सात्विक-चिराग भी पहले दौर से बाहर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
मलेशिया मास्टर्स: लक्ष्य सेन मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने से चूके,सात्विक-चिराग भी पहले दौर से बाहर
Tue, 07 Jan 2020 03:35 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 07 Jan 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उभरते हुए भारतीय शटलर लक्ष्य सेन मंगलवार को यहां मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम रहे, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी मलेशिया मास्टर्स के पहले दौर में हार के साथ बाहर हो गई। लक्ष्य को डेनमार्क के हेन्स क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस के खिलाफ 49 मिनट चले पुरुष एकल के कड़े मुकाबले में 21-11, 18-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शुभंकर डे भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम रहे जबकि पूजा डांडू और संजना संतोष की महिला युगल जोड़ी भी क्वालीफायर में हार गई। भारत को सबसे बड़ी निराशा उस समय हाथ लगी जब सात्विक और चिराग की दुनिया की 12वें नंबर की जोड़ी पुरुष युगल के पहले दौर में ही ओंग यू सिन और तियो इ यी की मलेशिया की दुनिया की 19वें नंबर की जोड़ी के खिलाफ हार गई।
विज्ञापन
भारतीय जोड़ी को पहले दौर के 52 मिनट चले मुकाबले में स्थानीय जोड़ी के खिलाफ 15-21,21-18,15-21 से हार का सामना करना पड़ा। शुभंकर को पुरुष एकल में मलेशिया के डेरेन ल्यू के खिलाफ 15-21,15-21 से हार झेलनी पड़ी जबकि पूजा और संजना को सिती फादिया सिल्वा रामधंती और रिबिका सुगियार्तो की इंडोनेशिया की जोड़ी के खिलाफ 15-21, 10-21 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
बुधवार को पारूपल्ली कश्यप का मुकाबला
बुधवार को दुनिया के छठे नंबर के पूर्व खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप को पहले दौर में शीर्ष वरीय और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी केंटो मेमोटा से भिड़ना है। जबकि किदांबी श्रीकांत अपने अभियान की शुरुआत दूसरे वरीय चीनी ताइपे के चाऊ टिएन चेन के खिलाफ करेंगे। पुरुष एकल के अन्य मुकाबलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकल खिलाड़ी बी साई प्रणीत को पहले दौर में डेनमार्क के रासमुस गेम्के के खिलाफ उतरना है।
समीर वर्मा को थाईलैंड के केंताफोन वांगचेरोन के खिलाफ खेलना है, जबकि एचएस प्रणय जापान के केंटा सुनेयामा के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगे। महिला एकल में छठी वरीय पीवी सिंधु को पहले दौर में रूस की येवगेनिया कोसेत्सकाया के रूप में आसान प्रतिद्वंद्वी मिली है। वहीं, साइना नेहवाल को पहले दौर में बेल्जियम की लियोन टेन से भिड़ना है।