फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Lakshya Sen and P V Sindhu face stern test at BWF World Championships tournament preview

World Championships: सिंधू-लक्ष्य के सामने शुरुआती दौर में कड़ी चुनौती, सात्विक-चिराग से अच्छे प्रदर्शन की आशा

Sun, 24 Aug 2025 03:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 24 Aug 2025 03:27 PM IST
सार

सिंधू और लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप से खराब प्रदर्शन से उबरकर फॉर्म में वापसी करने के इरादे से उतरेंगे। इन दोनों के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है।

विज्ञापन
Lakshya Sen and P V Sindhu face stern test at BWF World Championships tournament preview
पीवी सिंधू, एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के सामने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में कड़ी चुनौती होगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत सोमवार से हो रही है। सिंधू और लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप से खराब प्रदर्शन से उबरकर फॉर्म में वापसी करने के इरादे से उतरेंगे। इन दोनों के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। एक साल पहले ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले सेन अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद में फ्रांस की राजधानी में वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन

लक्ष्य को अगर विश्व चैंपियनशिप में आगे बढ़ना है तो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। वह ली शि फेंग, कोडाई नाराओका और शी के खिलाफ कड़े मुकाबलों में अक्सर लड़खड़ाते रहे हैं। शी का उनके खिलाफ रिकॉर्ड 3-1 है। महिला एकल में 2019 की विश्व चैंपियन सिंधू को चाइना ओपन में साथी भारतीय उन्नति हुड्डा से मिली हार से उबरना होगा। पांच विश्व चैंपियनशिप पदकों के साथ सबसे सफल भारतीय सिंधू अपने अभियान की शुरुआत बुल्गारिया की कालोयाना नलबांटोवा के खिलाफ करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात्विक-चिराग को पहले दौर में मिली बाई 
विश्व चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक जीतने वाले एचएस प्रणय का पहला मुकाबला फिनलैंड के जोकिम ओल्डॉर्फ से होगा। अगर वह पहली बाधा पार कर लेते हैं तो उन्हें दूसरे दौर में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन का सामना करना पड़ सकता है। पुरुष युगल में नौवीं वरीयता प्राप्त सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पहले दौर में बाई मिली है और वे दूसरे दौर में हमवतन हरिहरन अम्साकरुनन और रूबेन कुमार या चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और यांग पो हान से खेलेंगे।
विज्ञापन

मिश्रित युगल में 16वीं वरीयता प्राप्त ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो को पहले दौर में बाई मिली है, जबकि रोहन कपूर और रूथविका शिवानी गाडे का पहला मुकाबला मकाऊ के लियोंग लोक चोंग और वेंग ची एनजी से होगा। महिला युगल में प्रिया कोंजेंगबाम-श्रुति मिश्रा तथा पांडा बहनें रुतुपर्णा और श्वेतपर्णा भी चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed