{"_id":"5ba9bd58867a557fe67e2778","slug":"korea-open-saina-nehwal-wants-to-come-back-strongly-after-china-open","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरिया ओपन: चीन ओपन के खराब प्रदर्शन को भूलाना चाहेगी साइना नेहवाल","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कोरिया ओपन: चीन ओपन के खराब प्रदर्शन को भूलाना चाहेगी साइना नेहवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल और समीर वर्मा मंगलवार से यहां शुरू हो रहे 600000 डॉलर इनामी कोरिया ओपन विश्व टूर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने के बाद जापान ओपन में नहीं खेलने वाली साइना पिछले हफ्ते चीन ओपन के पहले दौर की शिकस्त की निराशा को भुलाना चाहेंगी। वह पहले दौर में कोरिया की किम ह्यो मिन से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी साइना ने इस साल बड़ी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के बाद जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
बीडब्ल्यूएफ प्रतियोगिताओं में हालांकि साइना के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। साइना की राह हालांकि आसान नहीं होगी और क्वार्टर फाइनल में उनकी भिड़ंत तीसरी वरीय जापान की नोजोमी ओकुहारा से हो सकती है।
Trending Videos
समीर करेंगे पुरुूष वर्ग में अगुआई
जापान और चीन में पिछले दो हफ्तों में लगातार दो टूर्नामेंट में खेलने के बाद किदांबी श्रीकांत कोरिया ओपन से हट गए हैं जिससे पुरुष एकल में भारत की अगुआई समीर वर्मा करेंगे। समीर चोटों से परेशान रहे हैं लेकिन फिट होने पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह फरवरी में स्विस ओपन और इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद ओपन का खिताब जीतने में सफल रहे।
समीर पहले दौर में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसन से भिड़ेंगे। इस भारतीय खिलाड़ी ने इस साल जनवरी में इंडिया ओपन में एंटोनसन को हराया था। वह अगले पहले दौर की बाधा पार करने में सफल रहते हैं तो फिर उनकी भिड़ंत विश्व चैंपियन केंतो मोमोता से हो सकती है।
युवा खिलाड़ी वैष्णवी रेड्डी जक्का को पहले दौर में अमेरिका की छठी वरीय बेईवान झांग की मजबूत चुनौती का सामना करना है। अन्य भारतीयों में अजय जयराम के क्वालिफायर में चीन के झाओ जुनपेंग के खिलाफ खेलना है जबकि वैदेही चौधरी और मुग्धा अग्रे महिला एकल क्वालिफायर में चुनौती पेश करेंगी।