{"_id":"61b642b72e96750ab42e441d","slug":"kidambi-srikanth-wins-first-round-match-in-bwf-world-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"BWF World Championships: श्रीकांत का विजयी आगाज, पहले दौर में स्पेनिश खिलाड़ी को महज 36 मिनट में हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
BWF World Championships: श्रीकांत का विजयी आगाज, पहले दौर में स्पेनिश खिलाड़ी को महज 36 मिनट में हराया
Mon, 13 Dec 2021 12:13 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:13 AM IST
सार
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीत के साथ शानदार आगाज किया है। भारतीय शटलर ने रविवार को पहले दौर पर स्पेन के पाब्लो एबीएन को हराया।
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीत के साथ शानदार आगाज किया है। भारतीय शटलर ने रविवार को पहले दौर पर स्पेन के पाब्लो एबीएन को हराया। भारत के 12वीं वरीय श्रीकांत ने स्थानीय खिलाड़ी को पुरुष एकल स्पर्धा के पहले दौर में महज 36 मिनट में 21-12 21-16 से हराया।
विज्ञापन
वहीं अन्य मुकाबले में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी की युगल जोड़ी को पहले दौर में ही हारकर बाहर होना पड़ा। भारतीय जोड़ी को डेनमार्क की जोएल और रासमस की जोड़ी के हाथों 16-21 15-21 से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में महिलाओं की युगल स्पर्धा में पूजा दांडू और संजना संतोष की जोड़ी पहले गेम में 12-21 से हारने के बाद रिटायर हो गयी।
महिलाओं की एकल स्पर्धा में गत चैंपियन पीवी सिंधु को स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का से चुनौती मिलेगी। सिंधु को पहले दौर में बाई मिला हुआ है इसलिए वह सीधा दूसरे राउंड का मुकाबला खेलेंगी।
विज्ञापन