{"_id":"59f9b63e4f1c1b6e548ba16a","slug":"kidambi-srikanth-recommended-for-padma-shri-by-former-sports-minister-vijay-goel","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय गोयल ने पद्मश्री अवॉर्ड के लिए किदाम्बी श्रीकांत के नाम की सिफारिश की","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
विजय गोयल ने पद्मश्री अवॉर्ड के लिए किदाम्बी श्रीकांत के नाम की सिफारिश की
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 01 Nov 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
किदाम्बी श्रीकांत
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व खेल मंत्री विजय गोयल ने बुधवार को प्रतिष्ठित पद्मश्री अवॉर्ड के लिए भारतीय बैडमिंटन के नए सुपरस्टार किदाम्बी श्रीकांत के नाम की सिफारिश की है।
श्रीकांत ने पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। यह साल का उनका चौथा सुपरसीरीज खिताब था। श्रीकांत एक कैलेंडर वर्ष में चार सुपरसीरीज खिताब जीतने वाले भारत के पहले जबकि विश्व के चौथे शटलर बने।
संसदीय कार्य मंत्री गोयल ने बुधवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा और देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए श्रीकांत के नाम की सिफारिश की। हालांकि, पद्म अवॉर्ड के नामांकनों की समयसीमा 15 सितंबर को समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
गोयल ने पत्र में लिखा, 'इस स्थिति में युवा खिलाड़ी को भारत में बैडमिंटन में उम्दा योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने का अच्छा अवसर होगा। वो देश के युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श हैं और लाखों लोग उनकी उपलब्धि पर खुश हैं व उनसे प्रेरणा ले रहे हैं। कई लोगों ने मुझे पूर्व खेल मंत्री होने के नाते संपर्क किया कि श्रीकांत के नाम की सिफारिश पद्मश्री अवॉर्ड के लिए की जाए।'
उन्होंने आगे लिखा, 'देश के लोगों की बात का सम्मान करते हुए मैं पद्मश्री अवॉर्ड के लिए श्री श्रीकांत किदाम्बी के नाम की सिफारिश करता हूं।' बता दें कि श्रीकांत ने पेरिस में फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में जापान के केंता निशिमोटो को 21-14 और 21-13 से मात दी थी।
24 वर्षीय श्रीकांत ने इस सीजन में पांच टूर्नामेंट्स के फाइनल्स में प्रवेश किया। उन्होंने चार खिताब जीते जबकि सिंगापुर ओपन में हमवतन बी साईं प्रणीत से शिकस्त झेली।
श्रीकांत एकमात्र खिलाड़ी नहीं है, जिसके नाम की सिफारिश पद्म अवॉर्ड्स के लिए की गई हो। भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी के नाम की सिफारिश पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए की गयी है।
याद हो कि प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री अवॉर्ड्स की घोषणा होती है।