{"_id":"5f8a402b1320a83a4a381f1a","slug":"kidambi-srikanth-loses-to-chou-tien-chen-in-denmark-open-quarter-finals-indian-challenge-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकांत डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में चाउ से हारे, भारतीय चुनौती समाप्त","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
श्रीकांत डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में चाउ से हारे, भारतीय चुनौती समाप्त
Sat, 17 Oct 2020 06:21 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:21 AM IST
सार
टिएन के हाथों किदांबी की यह लगातार छठी हार है
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत का डेनमार्क ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में सफर क्वार्टर फाइनल में थम गया। दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को दूसरे नंबर के खिलाड़ी टिएन चेन चाउ से एक घंटे दो मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 22-20,13-21,16-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
चीनी ताइपे के चाउ के खिलाफ यह श्रीकांत की सात मुकाबलों में लगातार छठी हार है। श्रीकांत छह साल से चाउ से जीत नहीं पाए हैं। भारतीय खिलाड़ी ने चाउ के खिलाफ एकमात्र जीत 2014 में हांगकांग ओपन में दर्ज की थी। श्रीकांत की हार के साथ टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। कोरोना के कारण सात माह के ब्रेक के बाद श्रीकांत का यह पहला टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन की बहाली हो गई।
विज्ञापन