फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi Srikanth Clinches Australian Open Super Series Title

चीन को हरा भारत के श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज जीतकर रचा इतिहास

Sun, 25 Jun 2017 01:31 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Sun, 25 Jun 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
Kidambi Srikanth Clinches Australian Open Super Series Title
किदाम्बी श्रीकांत - फोटो : Yonex
भारत के प्रमुख शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने अपनी गोल्डन फॉर्म जारी रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज का खिताब अपने नाम किया है। पिछले रविवार को उन्होंने इंडोनेशियन ओपन जीता था। श्रीकांत की यह लगातार दूसरी सुपरसीरीज में खिताबी जीत है। श्रीकांत ने चीन के शटलर चेन लॉन्ग को मात देकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


वर्ल्ड नंबर 6 चेन लॉन्ग और वर्ल्ड नंबर 11 श्रीकांत के बीच हुए पिछले 5 मैचों में भारतीय खिलाड़ी एक भी न जीत सका था। मगर इस मैच में श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच सीधे सेटों में 22-20, 21-16 से अपने नाम किया। पहले सेट में दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई और हाफ टाइम के बाद स्कोर 11-11 हो गया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी बराबरी पर चलते रहे और पहले सेट में 19-19 आ पहुंचे।
विज्ञापन


श्रीकांत ने स्मैश के साथ स्कोर 20-19 किया, मगर चेन ने भी इसी तरह 20-20 की बराबरी कर ली। हालांकि, इसके बाद श्रीकांत ने लगातार 2 अंक अर्जित कर सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी श्रीकांत और लॉन्ग के बीच कड़ी टक्कर हुई। 9-9 की बराबरी से श्रीकांत ने 15-12 की बढ़त बनाई। इसके बाद चेन ने वापसी की कोशिश तो की, मगर श्रीकांत का बढ़त को खत्म नहीं कर पाए और 1 घंटे तक चला मुकाबला गंवा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकांत भारत की ओर से ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साइना नेहवाल ने यह कमाल कर दिखाया है। इससे पहले वो सिंगापुर ओपन सुपरसीरीज का फाइनल हार गए थे। इस के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ ने श्रीकांत को 5 लाख के ईनाम की घोषणा की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed