फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kidambi Srikanth and Saina Nehwal begin new season at Malaysia Masters 

श्रीकांत और साइना करेंगे मलयेशिया मास्टर्स में नए सत्र की शुरूआत 

Mon, 14 Jan 2019 08:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 14 Jan 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Kidambi Srikanth and Saina Nehwal begin new season at Malaysia Masters 
saina-kidambi

भारतीय बैडमिंटन स्टार किदाम्बी श्रीकांत और साइना नेहवाल मंगलवार से शुरू हो रहे मलयेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के जरिए सत्र की शुरूआत करेंगे। दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत पिछले सत्र में 2017 की तरह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। वह कुछ समय के लिये बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में शीर्ष पर रहे और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता लेकिन एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर सके। 

विज्ञापन


प्रीमियर बैडमिंटन लीग में हालांकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम की खिताबी जीत के सूत्रधार रहे। वह सत्र के पहले मैच में बुधवार को हांगकांग के एंग का लोंग एंगस से खेलेंगे। दूसरी ओर साइना ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरा स्वर्ण जीता और एशियाई खेलों तथा एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। वह इंडोनेशिया मास्टर्स, डेनमार्क ओपन और सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंची।
विज्ञापन


वह महिला वर्ग के पहले दौर में हांगकांग की डेंग जाय शुआन से खेलेगी। इस बीच बी साइ प्रणीत ने टूर्नामेंट नहीं खेलने का फैसला किया है। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना चीन के यू शुआंयी और रेन शियांग्यू से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला युगल में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की टक्कर हांगकांग की एंग टी याउ और युएन सिन यिंग से होगी जबकि मिश्रित युगल में सात्विक और अश्विनी का सामना इंग्लैंड के बेन लेन और जेसिका पी से होगा। 


पारूपल्ली कश्यप, अजय जयराम और शुभांकर डे पुरूष एकल क्वालीफायर खेलेंगे जबकि महिला एकल क्वालीफायर में वैष्णवी रेड्डी जाक्का और रितुपर्णा दास उतरेंगी। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed