{"_id":"5956233a4f1c1b844a8b46e8","slug":"kidambi-srikant-jumps-into-top-10-badminton-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी छलांग के साथ 'चैंपियन' किदाम्बी श्रीकांत टॉप 10 में पहुंचे","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
लंबी छलांग के साथ 'चैंपियन' किदाम्बी श्रीकांत टॉप 10 में पहुंचे
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Updated Fri, 30 Jun 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
किदाम्बी श्रीकांत
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतकर भारतीय बैडमिंटन में नया इतिहास रचने वाले किदांबी श्रीकांत विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में फिर से शीर्ष दस में पहुंच गए हैं। आंध्र प्रदेश के गंटूर जिले के चौबीस वर्षीय श्रीकांत तीन स्थानों की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हाल ही में इंडोनेशियाई ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था।
ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में उन्होंने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन चेन लोंग को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया था। अब श्रीकांत के 58, 583 अंक हो गए हैं। पुरुष रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल वह एकमात्र भारतीय हैं। अन्य भारतीय शटलों में बी साई प्रणीत 15वें जबकि अजय जयराम 16वें स्थान पर हैं।
एच एस प्रणय दो स्थानों की गिरावट के साथ 23वें स्थान पर हैं। महिलाओं की एकल रैंकिंग में पीवी संधू पांचवें और साइना नेहवाल 15वें स्थान पर हैं। साइना लंबे समय से टॉप-10 से बाहर हैं।