फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खिताब जीतने के बाद रातोंरात करोड़पति बन जाएंगे किदांबी श्रीकांत!

Mon, 26 Jun 2017 07:47 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Mon, 26 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
Kidambi Srikanth To Become Advertisement Sensation of Indian Badminton
किदाम्बी श्रीकांत - फोटो : Twitter
भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज जीतकर अपने करियर की चौथी सुपरसीरीज जीत अपने नाम की। श्रीकांत ने लगातार 2 सुपरसीरीज खिताब अपने नाम किए हैं। सिडनी में जीत से पहले उन्होंने इंडोनेशिया ओपन का खिताब अपने नाम किया था।
Trending Videos

खिताब जीतने के बाद रातोंरात करोड़पति बन जाएंगे किदां श्रीकांत!

Kidambi Srikanth To Become Advertisement Sensation of Indian Badminton
किदाम्बी श्रीकांत - फोटो : Social Media
रविवार को चीन के खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता चेन लॉन्ग को हराने के बाद वर्ल्ड नंबर 11 श्रीकांत के रूप में भारतीय बैडमिंटन को नया सितारा मिल गया है। श्रीकांत का टॉप-10 में पहुंचना तय है, मगर उनकी निगाहें वर्ल्ड नंबर वन पायदान पर काबिज होने पर हैं।

खिताब जीतने के बाद रातोंरात करोड़पति बन जाएंगे किदां श्रीकांत!

Kidambi Srikanth To Become Advertisement Sensation of Indian Badminton
किदाम्बी श्रीकांत और उनके मैनेजर - फोटो : Twitter
इस जीत के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा ने श्रीकांत के लिए 5 लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की। मगर श्रीकांत के लिए अच्छी खबर है कि कई बड़ी कंपनियों ने उनसे जुड़ने की इच्छा जताई है, जिसके बाद वो मोटी रकम हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिताब जीतने के बाद रातोंरात करोड़पति बन जाएंगे किदां श्रीकांत!

Kidambi Srikanth To Become Advertisement Sensation of Indian Badminton
किदाम्बी श्रीकांत - फोटो : ESPN
खबर है कि श्रीकांत के साथ एक एफएमसीजी कंपनी, एक टायर कंपनी और टेक्नोलॉजी की बड़ी कंपनी श्रीकांत के एजेंट से बात कर रही है। भारतीय बैडमिंटन और विज्ञापन की बात की जाए तो साइन नेहवाल और पीवी सिंधू इस क्षेत्र में कंपनियों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
विज्ञापन

खिताब जीतने के बाद रातोंरात करोड़पति बन जाएंगे किदां श्रीकांत!

Kidambi Srikanth To Become Advertisement Sensation of Indian Badminton
किदाम्बी श्रीकांत - फोटो : Yonex
इस सूची में श्रीकांत का नाम भी शामिल हो गया है। एफएमसीजी कंपनी अपनी एनर्जी ड्रिंक के लिए श्रीकांत से जुड़ना चाहती हैं। साथ ही एक टायर कंपनी ने उन्हें अपना ब्रैंड ऐम्बेसडर बनाने की कवायद शुरू की है। दोनों विज्ञापन अनुबंधों से तीन वर्षों में करीब 3 करोड़ रुपए मिलने का अनुमान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed