क्वार्टर फाइनल में पहुंचे किदंबी श्रीकांत और पीवी सिंधु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को श्रीकांत का मुकाबला डेनमार्क के जोरगेनशेन के साथ हुआ। मुकाबले में अच्छी शुरुआत करते हुए श्रीकांत ने विश्व के पांच नंबर के डेनिस खिलाड़ी जोरगेनशेन को सीधे सेटों में 21-19, 21-18 के अंतर से मात दी।
मैच में दोनों खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैच कभी भी एक तरफा नहीं रहा। दोनों के बीच कांटे की टक्कर हुई। लेकिन श्रीकांत ने सधा हुआ प्रदर्शन करते हुए आखिर में मैच अपने नाम कर लिया।
दोनों ही खिलाड़ियों ने जारी रखी उम्मीद
महिला वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु का मुकाबला विश्व की नंबर 8 बैडमिंटन खिलाड़ी चीनी ताईपेई की ताई जू यिंग से था। मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सिंधु ने यिंग को सीधे सेटों में 21-13, 21-15 से मात दी।
दो बार की विश्चचैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु ने आक्रामक अंदाज में खेल खेला और चीनी ताइपे की खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।
पुरुषों के बैडमिंटन के एकल में जगह बनाने वाले श्रीकांत दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2012 में लंदन ओलंपिक में पी कश्यप क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। भारतीय ओलंपिक दल के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच सिंधु और श्रीकांत ने बैडमिंटन में पदक जीतने की भारतीय आशाओं को जिंदा रखा है।
दोनों ही खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। रविवार को लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गई थीं।