फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Jayaram, Shubhankar out of SaarLorLux Open, in quarantine

अजय जयराम और शुभंकर डे सारलोरलक्स ओपन से बाहर, पृथकवास में

Thu, 29 Oct 2020 04:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 29 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Jayaram, Shubhankar out of SaarLorLux Open, in quarantine
अजय जयराम - फोटो : amar ujala

भारत के अजय जयराम और शुभंकर डे सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन से बाहर होकर पृथकवास में हैं। ये दोनों खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए गत चैम्पियन लक्ष्य सेन के पिता और कोच के संपर्क में आ गए थे।

विज्ञापन


19 साल के लक्ष्य पहले ही नाम वापिस ले चुके हैं, जिनके पिता डी के सेन पॉजिटिव पाए गए। उनमें फिलहाल कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। विश्व बैडमिंटन महासंघ ने एक बयान में कहा, 'बीडब्ल्यूएफ इसकी पुष्टि करता है कि सरलोरलक्स ओपन 2020 से तीन खिलाड़ियों ने एहतियात के तौर पर नाम वापिस ले लिया है चूंकि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए उनकी टीम के एक सदस्य के संपर्क में थे।'
विज्ञापन


इसमें कहा गया, 'ये तीन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, अजय जयराम और शुभंकर डे टूर्नामेंट में आगे भाग नहीं लेंगे।' तीनों खिलाड़ियों और टीम को पृथकवास में रखा गया है। टूर्नामेंट से पहले लक्ष्य, जयराम और डे नेगेटिव पाये गए थे। लक्ष्य और डे को पहले दौर में बाय मिला था जबकि जयराम ने पहले दौर का मुकाबला जीता था। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल बैडमिंटन कैलेंडर बुरी तरह प्रभावित हुआ । इस महीने डेनमार्क ओपन के जरिये खेल की बहाली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed