फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Japan Open: PV Sindhu looks to improve Saina Nehwal withdraws

साइना नेहवाल जापान ओपन से बाहर, सिंधु पर टिकी भारतीय उम्मीदें

Tue, 23 Jul 2019 01:12 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 23 Jul 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
Japan Open: PV Sindhu looks to improve Saina Nehwal withdraws
saina nehwal

भारतीय बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने जापान ओपन के शुरू होने से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया है। कहा जा रहा है कि फिटनेस की समस्याओं के चलते साइना जापान ओपन में भाग नही लेंगी। वह अगले महीने होने वाले विश्व चैंपियन की तैयारी में जुटी हैं और अपने फिटनेस पर काम कर रही हैं। खराब फिटनेस के चलते वह इंडोनेशिया ओपन में भी भाग नहीं ले पाई थीं। आठवीं वरीयता प्राप्त साइना इकलौती भारतीय हैं, जिन्होंने मौजूदा सत्र में खिताब जीता है। 

विज्ञापन


सत्र के पहले खिताब की तलाश कर रही भारतीय शटलर पीवी सिंधु मंगलवार से शुरू हो रही जापान ओपन बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 बैडमिंटन चैंपियनशिप को जीतकर इसे पूरा करना चाहेंगी। सिंधु को रविवार को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधु इस कसक को जापान में पूरा करना चाहेंगी। सिंधु अपने अभियान की शुरुआत चीन की हान यूई के खिलाफ करेंगी। दूसरे दौर में उनका सामना स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर या जापान की आया ओहोरी से होगा। पांचवीं वरीयता प्राप्त यह भारतीय खिलाड़ी इंडोनेशिया में यामागुची से मिली शिकस्त का बदला क्वार्टर फाइनल में ले सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed