{"_id":"5d36c27d8ebc3e6cf035d937","slug":"japan-open-badminton-2019-p-sai-praneeth-enters-in-second-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान ओपन 2019: दूसरे दौर में पहुंचे बी साई प्रणीत, पीवी सिंधु का मुकाबला आज","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
जापान ओपन 2019: दूसरे दौर में पहुंचे बी साई प्रणीत, पीवी सिंधु का मुकाबला आज
Wed, 24 Jul 2019 10:24 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
बी साई प्रणीत
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत जापान ओपन पुरुष एकल के दूसरे दौर में पहुंच गए जिन्होंने सीधे गेमों में केंतो निशिमोतो को हराया। गैर वरीय प्रणीत ने जापानी प्रतिद्वंद्वी को 42 मिनट में 21-17, 21-13 से मात दी। अब बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपर 750 टूर्नमेंट के दूसरे दौर में उनका सामना जापान के कांता सुनेयामा से होगा।
विज्ञापन
मिक्स्ड डबल्स में सात्विक साईराज रांकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने पहले दौर में जर्मनी के मर्विन सेइडेल और लिंडा एफलेर को 21-14, 21-19 से मात दी। पुरुष युगल में मनु अत्री और सुमीत बी रेड्डी पहले दौर में मलयेशिया के गोह जे फेइ और नूर इजुद्दीन से 12-21, 16-21 से हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन
सिंधु और श्रीकांत की चुनौती
शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत अपने अभियान का आगाज क्रमश: महिला और पुरुष एकल में बुधवार को करेंगे। पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु का मुकाबला चीन की युए हान से होगा जबकि श्रीकांत हमवतन एचएस प्रणॉय से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
साइना ने वापस लिया नाम
लंदन ओलिंपिक मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने अंतिम समय में इस टूर्नमेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। 29 साल की इस भारतीय शटलर का चोट के कारण इलाज चल रहा है और वह अगले महीने होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप पर फोकस कर रही हैं।