फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian Badminton Team will have to withdraw from the Malaysian Open

मलयेशियन ओपन: यात्रा प्रतिबंध के चलते टूर्नामेंट से हट सकती है भारतीय बैडमिंटन टीम

Thu, 06 May 2021 08:31 PM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 06 May 2021 08:31 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के बाद बैडमिंटन भी कोरोना की चपेट में आ गया है। दरअसल, यात्रा प्रतिबंध के भारतीय बैडमिंटन टीम को मलयेशियन ओपन से पीछे हटना पड़ रहा है। हता दें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन 25 से 30 मई तक होना है जो ओलंपिक क्वालिफिकेशन अंक अर्जित करने के लिए आखिरी टूर्नामेंटों में से एक है। मलेशिया ने भारत से यात्रा करने पर 28 अप्रैल को प्रतिबंध लगाया था।

विज्ञापन
Indian Badminton Team will have to withdraw from the Malaysian Open
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण मलयेशिया ने भारत से यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिससे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी इस महीने के आखिर में खेले जाने वाले मलयेशियाई ओपन से पीछे हट सकते हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन 25 से 30 मई तक होना है जो ओलंपिक क्वालीफिकेशन अंक अर्जित करने के लिए आखिरी टूर्नामेंटों में से एक है। बता दें कि मलयेशिया ने भारत से यात्रा करने पर 28 अप्रैल को प्रतिबंध लगाया था।

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और पुरुष वर्ग के स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की मलयेशिया ओपन के जरिये ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदें अधर में अटक गई हैं। हालांकि, टीम ने अभी आधिकारिक तौर पर नाम वापस नहीं लिया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने कहा है कि अभी भी प्रतियोगिता होने में 19 दिन बाकी हैं और स्थितियां बदलने पर संभावना है कि यात्रा पर लगाया गया प्रतिबंध समाप्त कर दिया जाए।
विज्ञापन

 

इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, मलयेशिया सरकार की ओर से भारत से यात्रा करने पर लगाए गए अस्थाई यात्रा प्रतिबंध के कारण भारतीय बैडमिंटन टीम 25 से 30 मई तब आयोजित होने वाले मलयेशियाई ओपन में भाग नहीं ले सकेगी।’ इसमें देश के शीर्ष एकल और युगल खिलाड़ियों में शामिल पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत, साई प्रणीत, सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी को भाग लेना था।


विज्ञप्ति के अनुसार यह टूर्नामेंट 15 जून को खत्म होने वाले ओलंपिक क्वालीफिकेशन के आखिरी टूर्नामेंटों में से एक है। विज्ञप्ति के मुताबिक खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय की मदद से मलयेशिया के अधिकारियों से भारतीय टीम को मंजूरी देने की मांग की थी लेकिन कोविड के मामलों में बढ़ोतरी के कारण इसे खारिज कर दिया गया। मलयेशियाई सरकार ने वहां के भारतीय उच्चायोग को बताया कि फिलहाल टीम को यात्रा की मंजूरी नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed