फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian badminton ace PV Sindhu loses to Akane Yamaguchi in Thailand Open match results and updates

Thailand Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, सिंधू-लक्ष्य का सफर थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में थमा

Fri, 15 May 2026 06:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 15 May 2026 06:36 PM IST
सार

भारत की अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल की बाधा को पार नहीं कर सकीं। सिंधू को जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुरुष युगल वर्ग में सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।

विज्ञापन
Indian badminton ace PV Sindhu loses to Akane Yamaguchi in Thailand Open match results and updates
सात्विक-चिराग - फोटो : IANS

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन का सफर थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को थम गया। भारत की अनुभवी खिलाड़ी सिंधू का क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से सामना हुआ। सिंधू इस मैच में पहला गेम अपने नाम कर चुकी थीं, लेकिन अगले दो गेम गंवा बैठीं जिससे उनका सफर महिला एकल वर्ग में थम गया। वहीं, पुरुष युगल वर्ग में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई। 
विज्ञापन

 

सात्विक-चिराग ने जापानी जोड़ी को हराया
वहीं, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जापान के ताकुमी नोमुरा और युइची शिमोगामी के खिलाफ 41 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-13 से जीत हासिल की। यह 2026 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर इवेंट में उनका पहला सेमीफाइनल है। जापानी जोड़ी के खिलाफ पहली बार खेलते हुए, सात्विक और चिराग शुरू से नियंत्रण में थे। भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में 10-0 की शानदार बढ़त बना ली थी।

जापानी जोड़ी ने इंटरवल के बाद थोड़ी वापसी की और बढ़त को चार अंक से घटाकर 10-14 कर दिया, लेकिन भारतीय जोड़ी ने जल्दी ही अपनी बढ़त वापस पा ली और पहला गेम आसानी से खत्म कर दिया। दूसरा गेम शुरू में थोड़ा ज्यादा कड़ा था, जिसमें जापानी जोड़ी पहले हाफ में ज्यादातर समय दो अंक के अंदर रही। हालांकि, सात्विक और चिराग ने अपना नियंत्रण नहीं खोया और धीरे-धीरे बढ़त बनाते हुए मैच को निर्णायक रूप से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian badminton ace PV Sindhu loses to Akane Yamaguchi in Thailand Open match results and updates
पीवी सिंधू - फोटो : IANS
पहला गेम जीतने के बाद पिछड़ीं सिंधू 
सिंधू को विश्व के तीसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची ने एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में 21-19, 18-21, 15-21 से हराया। छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने गुरुवार को डेनमार्क की अमालिए स्कल्ज को 21-13, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। सिंधू ने जापानी स्टार के खिलाफ 15-11 के अच्छे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ मैच शुरू किया और एक कड़ा शुरुआती गेम जीतने में कामयाब रहीं, जब तक कि स्कोर 19-19 से बराबर नहीं हो गया। फिर उन्होंने अगले दो अंक जीतकर बढ़त बना ली। दूसरे गेम में, सिंधू मजबूत दिखीं क्योंकि उन्होंने मिड-गेम इंटरवल पर चार अंक की बढ़त बना रखी थी। लेकिन, लगातार हुई गलतियों की वजह से यामागुची ने सात अंक लेकर मैच का रुख पलट दिया। इसके बाद तीसरा गेम जीतकर जापानी खिलाड़ी ने मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

लक्ष्य सेन को भी पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच में थाईलैंड के दूसरे वरीय खिलाड़ी कुनलावुत वितिदसर्ण से 53 मिनट में 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed