{"_id":"5ba51809867a557ec232d6f7","slug":"india-campaign-ends-in-china-open-2018-pv-sindhu-kidambi-srikanth-crash-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ओपन चैंपियनशिपः सिंधु-श्रीकांत की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चीन ओपन चैंपियनशिपः सिंधु-श्रीकांत की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
सिंधु और श्रीकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत की क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही चीन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी चीन की चेन यूफेई के हाथों 52 मिनट तक चले मुकाबले में 11-21,21-11,15-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
तीसरी वरीय सिंधु ने इससे पहले छह में से चार मुकाबलों में यूफेई को शिकस्त दी थी। पर इस बार वह उनसे पार नहीं पा सकीं। वहीं सातवीं वरीय श्रीकांत को मौजूदा विश्व चैंपियन केंतो मोमोता के हाथों एकतरफा मुकाबले में 9-21,11-21 से हार मिली।
विज्ञापन
24 वर्षीय श्रीकांत की यह मोमोता के हाथों 11 मैचों में आठवीं हार है। श्रीकांत के पास जापानी खिलाड़ी के शाट्स का कोई तोड़ नहीं था। श्रीकांत जून और जुलाई में भी मोमोटा से क्रमश: मलयेशिया ओपन और इंडोनेशिया ओपन में हार गए थे।
विज्ञापन