{"_id":"5c7a79eebdec2217fc33f88d","slug":"india-badminton-doubles-coach-tan-kim-her-steps-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के युगल बैडमिंटन कोच टान किम हर ने इस्तीफा दिया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
भारत के युगल बैडमिंटन कोच टान किम हर ने इस्तीफा दिया
Sat, 02 Mar 2019 06:11 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 02 Mar 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलेशिया के टान किम हर ने व्यक्तिगत कारणों से भारत के युगल बैडमिंटन कोच के पद से हटने का फैसला किया। अभी 47 साल के कोच का भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) के साथ अनुबंध के खत्म होने में डेढ़ वर्ष का समय बचा था जो 2020 तोक्यो ओलंपिक के बाद समाप्त होना था।
विज्ञापन
बाई सचिव (टूर्नामेंट) उमर राशिद ने पीटीआई से कहा, 'हां, टान किम हर ने युगल कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक महीने पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्हें कुछ पारिवारिक समस्याएं थीं।'
विज्ञापन
टान किम हर इससे पहले इंग्लैंड, दक्षिण कोरिया और मलेशिया को कोचिंग दे चुके हैं। ऐसी भी अटकलें चल रही हैं कि उन्हें किसी अन्य देश से लुभावनी पेशकश मिल सकती है।
विज्ञापन
राशिद ने हालांकि इस तरह की अटकलों में किसी भी तरह की सच्चाई की बात से इनकार किया।
भारत के युगल खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने कहा कि वह जापान की संचालन सस्था 'निप्पो बैडमिंटन संघ' से जुड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'वह कल भारत से रवाना हो गये और वह जापान की राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे।'
इनपुट (भाषा)