{"_id":"5c2272adbdec2256a50a3b98","slug":"hyderabad-hunters-beat-chennai-smashers-by-5-0-in-pbl-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBL 4: हैदराबाद हंटर्स की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई स्मैशर्स को 5-0 से हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
PBL 4: हैदराबाद हंटर्स की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई स्मैशर्स को 5-0 से हराया
Tue, 25 Dec 2018 11:41 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
pbl 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद हंटर्स मंगलवार को बैडमिंटन प्रीमियर लीग (पीबीएल) के चौथे सीजन में चेन्नई स्मैशर्स पर शानदार जीत दर्ज की। हैदराबाद के गचीबोली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने चेन्नई को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
बता दें कि हैदराबाद हंटर्स की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले हैदराबाद ने शुरुआती मुकाबले में पुणे सेवेन एसेसे को 6-(-1) से हराया था। मंगलवार को खेले गए महिला सिंगल्स मुकाबले में पीवी सिंधु को सुंग जि हुन से हार का सामना करना पड़ा। सुंग ने ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता सिंधु को 15-13 14-15 15-7 से मात दी।
विज्ञापन
मेंस डबल्स मुकाबले में किम सा रंग और बोदिन इसारा की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए बी सुमित रेड्डी और चिन चुंग की जोड़ी को13-15 15-12 15-10 से हराया। इसके बाद मेंस सिंगल्स में हैदराबाद की तरफ से ली हयुन-II ने चोंग वेई फेंग को 15-11 15-13 से हराया।
विज्ञापन
इसके बाद मिक्स्ड मुकाबले में किम सा रंग और वॉन की जोड़ी ने सी एडकॉक और जी एडकॉक की जोड़ी को 14-15,15-13,15-14 से हराया। वहीं, एक और मेंस सिंगल्स मुकाबले में एम कालजौउ ने पी कश्यप को 15-11,14-15,15-13 से शिकस्त दी।