{"_id":"5c900f02bdec22142c5cab96","slug":"hs-prannoy-will-lead-mixed-team-in-asian-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणय करेंगे एशियाई मिश्रित टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में 13 सदस्यीय टीम की अगुआई","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
प्रणय करेंगे एशियाई मिश्रित टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में 13 सदस्यीय टीम की अगुआई
Tue, 19 Mar 2019 03:04 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 19 Mar 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
एचएस प्रणॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय और तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा हांगकांग में 19 से 24 मार्च तक होने वाली एशियाई मिश्रित टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे सत्र में भारत की 13 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे।
विज्ञापन
साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत की गैर मौजूदगी में प्रणय पर युवा टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साइना, सिंधु और श्रीकांत को इंडिया ओपन से पहले आराम दिया गया है।
विज्ञापन
भारतीय बैडमिंटन संघ ने सात युवा खिलाड़ियों को महिला टीम में मौका दिया है जिसकी कमान असम की अस्मिता चालिहा संभालेंगी। भारतीय टीम को ग्रुप बी में चीनी ताइपे और सिंगापुर के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
टीम : पुरुष : एचएस प्रणय, सौरभ वर्मा, एमआर अर्जुन, श्लोक रामचंद्रन, अरुण जॉर्ज, संयम शुक्ला।
महिला : अस्मिता चालिहा, वैष्णवी भाले, शिखा गौतम, अश्विनी भट, ऋतुपर्णा पांडा, आरती सारा सुनील, यूके मिथुला।